भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अपने कोचिंग स्टाफ को परफेक्ट बनाने की तैयारी में जुटे हैं. यही वजह है कि बीसीसीआई (BCCI) ने टीम इंडिया के फील्डिंग डिपार्टमेंट की कमान बदलने का फैसला किया है. टी. दिलीप का कार्यकाल नहीं बढ़ाने के बाद अब असम के दिग्गज शुभदीप घोष को भारतीय टीम के फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी जाने की खबर है.
राहुल द्रविड़ के दौर में टी. दिलीप ने ड्रेसिंग रूम में इम्पैक्ट फील्डर ऑफ द मैच मेडल जैसी नई परंपरा शुरू की थी. फैन्स के बीच यह काफी लोकप्रिय भी हुई. लेकिन हाल के समय में मैदान पर भारतीय टीम का फील्डिंग प्रदर्शन ग्राफ काफी नीचे गिरा.
हाल ही में खत्म हुए आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के दौरान कैच छूटने, स्लिप कॉर्डन की गलतियों और बाउंड्री पर खराब प्रदर्शन ने मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी थी. गंभीर की कोचिंग में अब एक ऐसे कोच की जरूरत थी जो सोशल मीडिया ट्रेंड्स से अलग तकनीकी बारीकियों पर काम करे.
All heart, full effort, and pure passion each time he takes the field 💪🫡
— BCCI (@BCCI) July 28, 2026
🎥🔽 WATCH along to know the winner of the 𝗕𝗲𝘀𝘁 𝗔𝘁𝘁𝗶𝘁𝘂𝗱𝗲 𝗼𝗳 𝘁𝗵𝗲 𝗠𝗮𝘁𝗰𝗵 Award from the 3⃣rd T20I 🏅#TeamIndia | #ZIMvIND https://t.co/UI4qSaaihR
कौन हैं शुभदीप घोष?
57 वर्षीय शुभदीप घोष को घरेलू क्रिकेट में 'जॉय' के नाम से जाना जाता है. वह असम के डिगबोई से आते हैं. उन्होंने साल 1994 से 2005 के बीच असम और रेलवे के लिए 17 फर्स्ट-क्लास और 17 लिस्ट-ए मैच खेले. वह अपने जमाने के सबसे फुर्तीले फील्डरों में गिने जाते थे.
कोचिंग का लंबा अनुभव
पिछले 15 सालों से वह एनसीए (NCA) के कोचिंग विभाग के मुख्य सदस्य रहे हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के साल 2014 आईपीएल खिताब जीत में उनका अहम योगदान रहा था. इसके अलावा वह दिल्ली कैपिटल्स के फील्डिंग कोच भी रहे हैं.
वहीं साल 2021 में भारतीय महिला टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे और 2024 अंडर-19 पुरुष विश्व कप में भी टीम इंडिया के फील्डिंग कोच रह चुके हैं. शुभदीप घोष के आने से भारतीय फील्डिंग डिपार्टमेंट में सुधार आने की उम्मीद होगी.