माना जाता है भगवान गणेश की आराधना जल्द फल देने वाली होती है. प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता गणेश सभी संकटों का नाश करने वाले हैं. गणेशजी की मूर्ती के सामने मंत्रों का जाप करते हुए उन्हें सिंदूर लगाएं, चावल, दुर्वा और लाल रंग के फूल चढ़ाकर धूप, दीप जलाएं. फिर लड्डू का भोग लगाएं.
दुर्वा चढ़ाने से गणेश जी बहुत प्रसन्न होते हैं इसलिए का ध्यान करते हुए इनके पूजन में दुर्वा चढ़ाना चाहिए. श्री गणेश के अथर्वशीर्ष स्त्रोत का पाठ करने से सभी अमंगल दूर होते हैं और सफलता के रास्ते खुल जाते हैं.