कन्या
फाइव आफ कप्स
आज का दिन आप के लिए अपेक्षा के विपरीत की स्थिति निर्मित होने और नकारात्मक विचारों की अधिकता बनी रहने का संकेतक है. व्यक्तिगत मामलों में अधिक समय देंगे. अपनों को मनाने पर जोर होगा. करीबियों के लिए बेहतर करने का भाव बनाए रखेंगे. सभी के लिए सहयोग का नजरिया रखेंगे. नियम अनुशासन और व्यवस्था पर ध्यान दें.
घर के लोगों से मिलकर चलेंगे. कला कौशल से अपनी राह बनाएंगे. जरूरी सुविधाओं पर ध्यान देंगे. संतुलितनिर्णय लेने पर जोर दें. मदद का भाव बनाए रहें. गरिमा गोपनीयता के प्रति संवेदनशील बने रहें. अवसरों को भुनाने में हड़बड़ी न दिखाएं. कामकाज के विषय लंबित रह सकते हैं. अच्छे अवसरों का इंतजार करें. सबका सम्मान करें.
स्वास्थ्य: दिनचर्या साधारण रहेगी. खानपान पर ध्यान दें. सेहत से समझौता नहीं करें.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में स्पष्टता बनाए रहें. वित्तीय मामलों पर फोकस रखें. नियमों का पालन करें.
रिश्ते: घर वालों पर विश्वास रखें. अपरिचितों से दूरी बनाकर चलें. अन्य से शीघ्र प्रभावित न हों.