वृश्चिक
eight of swords
आज का दिन आप के लिए उलझाव की स्थिति में आत्मविश्वास से आगे बढ़ने की सलाह लाया है. धैर्य और विश्वास से आगे की ओर कदम बढ़ाते रहें. भावनात्मक विषयों में सकारात्मकता बनाए रखें. विभिन्न मामलों में भ्रम व असमंजस की स्थिति रह सकती है. कार्यक्षेत्र में विनम्रता और सहजता से सबका साथ पाएंगे. व्यावसायिक प्रयासों में धैर्य रखें.
चर्चा संवाद में चिंता व आशंका से बचें. अपनों से मतभेद की स्थिति टालें. व्यक्तित्व और व्यवहार प्रभावशाली रहेगा. धैर्यपूर्वक सहजता से रणनीति पर आगे बढ़ें. अन्य के दबाव में न आएं. विरोधी गतिशील बने रहेंगे. निर्णय लेने जल्दबाजी नहीं दिखाएं. महत्वपूर्ण कदम उठाने में सावधान रहें. व्यक्तिगत मामलों में तनाव बना रह सकता है.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य पर फोकस रखें. स्वास्थ्य जांच बढ़ाएं. व्यक्तित्व पर बल दें. नियमितता रखें.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में सजग रहें. प्रयासों को सूझबूझ से आगे बढ़ाएं. स्पष्टता बनाए रखें.
रिश्ते: अपनों के साथ समय बिताएं. बड़ों से भेंट हो सकती है. अकारण हस्तक्षेप से बचें.