तुला
the fool
आज का दिन आप के लिए आत्मविश्वास को ऊंचा रखने और नवीन संभावनाओं को खोजने में सहयोगी है. व्यर्थ की चिंता एवं आशंका से मुक्त रहेंग. अवसरों की उपलब्धता का लाभ उठाएंगे. सक्रियता से आगे बढ़ेंगे. दोस्तों के साथ तालमेल बनाए रखेंगे. प्रियजनों के साथ समय बिताएंगे. आधुनिक तौर तरीकों को बढ़ाएंगे. उचित दिशा में गति लेंगे.
रिश्तों को संवारने की कोशिश होगी. समझौतो में नियंत्रण बनाए रखेंगे. भावनात्मक मामलों में सकारात्मक रहेंगे. पहल पराक्रम का भाव बना रहेगा. सलाहकारों की अनदेखी न करें. ऊर्जा और उत्साह लक्ष्य साधेंगे. व्यक्तिगत संबंधो में मजबूती बढ़ाएंगे. बड़ों की आज्ञा बनाए रखेंगे. स्वयं को व्यवस्थित रखेंगे. वादा पूरा करेंगे. सबसे समन्वय रखेंगे.
स्वास्थ्य: शारीरिक ऊर्जा बढ़त पर रहेगी. असहजताओं को दूर कर पाएंगे. स्वास्थ्य सुधार पाएगा.
आर्थिक स्थिति: कार्यक्षेत्र में तेजी लाएंगे. पद प्रभाव बढ़ाएंगे. सूझबूझ से मामले पक्ष रखेंगे. उचित बदलाव के अवसर बनेंगे.
रिश्ते: निजी मामलों में रुचि लेंगे. घर में सकारात्मकता बढ़ाएंगे. संबंधों को मधुर बनाएंगे.