scorecardresearch
 

आज 31 मार्च 2022 का सिंह राशिफल: संकेतों को न करें अनदेखा, इस मंत्र के जाप से मिलेगा लाभ, मनोबल बढ़ाकर रखें

Singh Rashifal 31 March 2022: सिंह (Leo) राशि के जातक आर्थिक मामलों में धैर्य से काम लेंगे. आवश्यक खर्च बढ़े हुए रहेंगे. कार्य व्यापार सामान्य रहेगा. व्यवस्था पर ध्यान दें. विस्तार योजनाओं में धैर्य रखें. अवसर भुनाएं. निरंतरता बढाएं.

Advertisement
X
आज का सिंह राशिफल
आज का सिंह राशिफल

सिंह- सूझबूझ और सजगता से कार्य करें. समय मध्यम बना हुआ है. अनोखे प्रयासों में रुचि लेंगे. कर्मठता में विश्वास रखेंगे. सबसे बनाकर चलेंगे. विनम्रता से काम निकालेंगे. रुटीन संवारेंगे. परिजनों का सहयोग रहेगा. सलाह संवाद पर जोर देंगे. व्यवस्था पर भरोसा रखें. निजी मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी. तैयारी से 
आगे बढ़ें. जल्दबाजी न दिखाएं. परिस्थितियों पर नियंत्रण रखें. धैर्य और अनुशासन से काम लें. व्यक्तिगत खर्च बढ़ा हुआ रहेगा.

धनलाभ-
आर्थिक मामलों में धैर्य से काम लेंगे. आवश्यक खर्च बढ़े हुए रहेंगे. कार्य व्यापार सामान्य रहेगा. व्यवस्था पर ध्यान दें. विस्तार योजनाओं में धैर्य रखें. अवसर भुनाएं. निरंतरता बढाएं. वार्ता में सजग रहें. बचत व बैंकिंग कार्यों पर फोकस रखें.

प्रेम मैत्री-
परिजनों का साथ विश्वास को बल देगा. अपनों का साथ समर्थन रखेंगे. वाणी व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे. लोगों का भरोसा जीतेगे. बड़ों की सलाह सुनेंगे. संबंधों को महत्व देंगे. मित्र साथ रहेंगे.

स्वास्थ्य मनोबल-
आकस्मिकता पर अनुशासन से नियंत्रण रखेंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. संकेतों की अनदेखा न करें. मनोबल बढ़ाकर रखें.

शुभ अंक : 1 और 4  

शुभ रंग : बादामी

आज का उपाय : भगवान विष्णु और महालक्ष्मीजी की पूजा करें. ओम् नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें. नियम रखें. 

Advertisement
Advertisement