scorecardresearch
 

Career Rashifal 21 April 2026 (करियर राशिफल): मकर राशि वाले वरिष्ठों को प्रभावित करेंगे, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Career Rashifal 21 April 2026 (करियर राशिफल): कार्यों या कंपनियों में काम करने वाले लोगों के लिए समय सक्रियता वाला है.वरिष्ठों की सलाह लेकर ही आगे बढ़ें.ऑफिस की राजनीति या विवादों से खुद को दूर रखें.

Advertisement
X
career horoscope
career horoscope

मेष (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए करियर में चहुंओर तेजी का समय है.आपकी कार्यशैली में साहस और पराक्रम झलकेगा, जिससे आप चुनौतीपूर्ण कार्यों को भी समय पर पूरा कर पाएंगे.जिम्मेदारों और वरिष्ठों के साथ आपका संपर्क बेहतर रहेगा.अगर आप नई नौकरी या प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहते हैं, तो समय पक्ष में है.पेशेवर मेलजोल बढ़ाने से भविष्य में बड़े अवसर मिलेंगे.

वृष (Taurus)
वृष राशि वाले आज अपने नवाचार और रचनात्मकता से कार्यक्षेत्र में सभी को प्रभावित करेंगे.आप अपने प्रबंधन कौशल के बल पर तय लक्ष्य साधने में सफल रहेंगे.कामकाज में अपेक्षित जगह हासिल करने के योग हैं.पेशेवर प्रदर्शन में सुधार होगा .

मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वालों को आज करियर में धैर्य और निरंतरता बनाए रखने की सलाह दी जाती है.कामकाज की गति सामान्य रहेगी, इसलिए अति-उत्साह में आकर कोई बड़ी गलती न करें.विदेशों से जुड़े कार्यों या कंपनियों में काम करने वाले लोगों के लिए समय सक्रियता वाला है.वरिष्ठों की सलाह लेकर ही आगे बढ़ें. ऑफिस की राजनीति या विवादों से खुद को दूर रखें.

कर्क (Cancer)
कर्क राशि के लिए करियर उम्मीद के अनुरूप रहने वाला है.आप मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे.महत्वपूर्ण कार्यों को लंच तक पूरा कर लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.प्रतिस्पर्धा का भाव आपको औरों से आगे रखेगा.पेशेवर संपर्कों का विस्तार होगा. आपको आकर्षक करियर प्रस्ताव मिल सकते हैं.

Advertisement

सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातक अपने स्मार्ट वर्क और कौशल से पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि करेंगे.कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों और सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा.आप महत्वपूर्ण निर्णय सहजता से ले पाएंगे.उद्योग और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए सफलता के नए द्वार खुलेंगे.शासन और प्रशासन से जुड़े रुके हुए कार्य आज गति पकड़ सकते हैं.

कन्या (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए करियर में उच्च स्थिति बनी हुई है.भाग्य के साथ मिलने से आपके व्यावसायिक संबंध बेहतर होंगे.दीर्घकालिक योजनाएं (Long-term projects) आज आकार ले सकती हैं.आपकी प्रोफेशनल अप्रोच आपको बड़ी उपलब्धियां दिलाने में सहायक होगी.आशंकाएं मिटेंगी. आप आत्मविश्वास के साथ नए लक्ष्यों की ओर कदम बढ़ाएंगे.

तुला (Libra)
तुला राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में अनुशासन और आज्ञा पालन पर जोर देना चाहिए.कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से वे दूर हो जाएंगी.जल्दबाजी में कोई व्यावसायिक निर्णय न लें.शोध (Research) और गहन विश्लेषण वाले कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी.अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें और अपने रुटीन कार्यों को प्राथमिकता दें.

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लिए आज टीम वर्क सफलता की कुंजी है.साझा प्रोजेक्ट्स में आपका प्रदर्शन प्रभावी रहेगा.कार्यक्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी. आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.यदि आप साझेदारी में व्यापार करते हैं, तो आज का दिन विशेष लाभ देने वाला है.अपनी सक्रियता बनाए रखें. महत्वपूर्ण व्यावसायिक चर्चाओं में खुलकर अपनी बात रखें.

Advertisement

धनु (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए समय सुधार की ओर अग्रसर है.दोपहर के बाद करियर में स्थितियां और अधिक अनुकूल होंगी.अपनी कार्यसूची (To-do list) बनाकर काम करें ताकि कोई जरूरी टास्क न छूटे.पेशेवर कार्यों में सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा.प्रलोभन और शॉर्टकट से बचें, नीति और नियमों के अनुसार कार्य करना ही आपको लंबी रेस का घोड़ा बनाएगा.

मकर (Capricorn)
मकर राशि के जातकों का करियर आज संवरने के संकेत दे रहा है.आप अपने संतुलित प्रदर्शन से वरिष्ठों को प्रभावित करेंगे.करियर के विभिन्न प्रयासों में गति बनी रहेगी. आपको नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के मौके मिलेंगे.बौद्धिक कार्यों और सलाहकारी क्षेत्रों (Consultancy) से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से फलदायी है.

कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में पूर्वाग्रह और दिखावे से दूर रहना चाहिए.अपने काम में पारदर्शिता रखें. कार्यों को लंबित न छोड़ें.पेशेवर संबंधों में मजबूती आएगी. पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा.पैतृक या पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी.मेहनत और लगन से आप अपनी स्थिति को और मजबूत कर पाएंगे.

मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों का करियर आज बुलंदियों को छू सकता है.कार्यक्षेत्र में आपका साहस और पराक्रम देखने लायक होगा.आपकी कार्यशैली अत्यंत प्रभावपूर्ण रहेगी .सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा.नई योजनाओं को लागू करने और संपर्क बढ़ाने के लिए दिन शानदार है.व्यापार में तेजी आएगी और आप एक बेहतर कार्य संस्कृति का निर्माण कर पाएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement