कार्य व्यापार की गति साधारण बनी रहेगी. महत्वपूर्ण चर्चा संवाद और निर्णय लेने में संकोच में बना रहेगा. रिश्तों को जोड़ने का प्रयास बढ़ाएंगे. पेशेवरों में सहज मतभेद उभर सकते हैं. विदेशी मामलों को बेहतर बनाए रखेंगे. संबंध संवारने पर जोर होगा. बड़प्पन से काम लें. त्याग व सहयोग की भावना बढ़ेगी. सभी का सम्मान रखेंगे. लाभ साधारण रहेगा. कामकाज में धैर्य और अनुशासन बढ़ाएं. नीति नियम के अनुसार कार्य करें. कोर्ट कचहरी और न्याय के विषयों पर जोर रखें.
नौकरी व्यवसाय- बाहर के कार्यों में गति आएगी. लेनदेन में चूक न करें. बजट के अनुसार आगे बढ़ें. विभिन्न प्रयासों में निरंतरता लाएं. कारोबारी सुधार की कोशिश बढ़ाएं.
धन संपत्ति- आर्थिक मध्यम रहेगी. कामकाज में निवेश पर जोर रहेगा. बड़ों की सलाह से चलेंगे. वित्त प्रबंधन बढ़ाएंगे. आर्थिक विषयों में धैर्य दिखाएंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे.
प्रेम मैत्री- लोगों से वाद विवाद न बढ़ने दें. भेंट संवाद में विनम्र रहें. निजी मामलों में भावनाएं व्यक्त करने में सावधान रहें. प्रेम के मामले साधारण बनेंगे. उतावली में न आएं. प्रेम में धैर्य रखेंगे. सहज नियंत्रण बनाए रखेंगे. बहस विवाद में नहीं पड़ेंगे. करीबियों का सम्मान करें.
स्वास्थ्य मनोबल- स्वयं पर ध्यान दें. खानपान में सरलता बढ़ाएं. सात्विकता लाएं. स्वास्थ्य साधारण रहेगा. चर्चा मंे स्पष्टता बनाए रहें.
आज का उपाय: भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करने वाले महावीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर से चोला चढ़ाएं. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. दिखावा न करें.
शुभ अंक : 2, 4, 5 और 9
शुभ रंग : मूनलाइट