मेष
फाइव ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन आप के लिए वित्तीय मामलों में सतर्कता बनाए रखने का संकेतक है. कमजोर अर्थव्यवस्था का असर व्यक्तिगत उपलब्धियों पर पड सकता है. रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं. व्यावसायिक फैसलों में जल्दबाजी नहीं दिखाएं. असहजताओं पर नियंत्रण बढ़ाएं. जिम्मेदारी से योजनाओं को आगे बढ़ाने की नीति रखें. विरोधी से बचाव रखें.
नकारात्मक बातों से प्रभावित न हों. लोभ लालच में से बचें. घर के मामले सहज बनाए रखें. सकारात्मक पक्ष पर फोकस बढ़ाएं. भावनात्मक स्तर सहज प्रदर्शन बनाए रहें. अपनों से मतभेद बढ़ाने से बचें. व्यक्तिगत कार्यां को पूरा करने का प्रयास रखें. आसपास में अनुकूलन रहेगा. अपनों का सम्मान बनाए रखें. बजट प्रभावित रह सकता है.
स्वास्थ्य: सेहत संबंधी बातों को अनदेखा न करें. दिनचर्या में नियमितता बनाएं. मौसमी सावधानी बढ़ाएं.
आर्थिक स्थिति: सबसे तालमेल बनाए रहें. आपसी मदद की भावना से कार्य करें. आत्मविश्वास ऊंचा रखें.
रिश्ते: घर के लोगों से बनाकर चलें. विचारों का सम्मान करें. जिद में नहीं आएं. उतावली न करें.