मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों के मामले में थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. आपकी जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें. सेहत के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें. कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ मतभेद होने की आशंका है, ऐसे में अपनी बात रखते समय संयम बरतें. किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से पहले परिवार के अनुभवी सदस्यों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा.
जरूरी टिप: गुस्से से बचें और किसी भी परिस्थिति में जल्दबाजी में प्रतिक्रिया न दें. शुभ रंग: सफेद. उपाय: किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दूध का दान करें.
वृष राशि: वृष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक मामलों में राहत देने वाला हो सकता है. नौकरी में सुधार के संकेत मिल सकते हैं और कामकाज से जुड़े नए अवसर सामने आ सकते हैं. धन लाभ का योग बन रहा है. अगर आपका पैसा लंबे समय से कहीं अटका हुआ है, तो उसके वापस मिलने की उम्मीद कर सकते हैं. यात्रा से जुड़े काम भी आगे बढ़ सकते हैं.
जरूरी टिप: कम बोलें. अपनी बात सोच-समझकर रखें.
शुभ रंग: भूरा.
उपाय: शिवजी को जल और दूध अर्पित करें.
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों की नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आप अपनी सूझबूझ और काम करने के तरीके से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे निजी जीवन की परेशानियों को सुलझाने में मदद मिल सकती है.
जरूरी टिप: क्रोध से बचें और बातचीत के दौरान धैर्य बनाए रखें.
शुभ रंग: केसरिया.
उपाय: किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को चावल दान करें.
कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य का साथ लेकर आ सकता है. आपने पहले जो योजनाएं बनाई थीं, उन्हें पूरा करने की दिशा में प्रगति हो सकती है. किसी करीबी व्यक्ति से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. मित्रों की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम बन सकता है. सामाजिक और पारिवारिक जीवन में भी सहयोग मिलने की उम्मीद है.
जरूरी टिप: ईगो से बचें.
दूसरों की बातों को भी महत्व दें.
शुभ रंग: सफेद. उपाय: शिवजी को जल और दूध अर्पित करें.
सिंह राशि: सिंह राशि वालों को आज किसी दूर स्थान से अच्छी खबर मिल सकती है. करियर और शिक्षा से जुड़े मामलों में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने की स्थिति बन सकती है. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं पर विशेष ध्यान देना होगा. संतान को लेकर मन में चिंता रह सकती है, इसलिए उनकी जरूरतों और समस्याओं को समझने की कोशिश करें.
जरूरी टिप: अहंकार से बचें, दूसरों की सलाह को नजरअंदाज न करें.
शुभ रंग: गुलाबी.
उपाय: किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को फल दान करें.
कन्या राशि: कन्या राशि वालों की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है. आप अपने काम को पहले से बेहतर तरीके से पूरा करने में सफल रहेंगे. आर्थिक मामलों में नए अवसर सामने आ सकते हैं और धन लाभ के रास्ते खुलने की संभावना है. मन में चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं, जिससे आप अपने जरूरी कामों पर बेहतर ढंग से ध्यान दे पाएंगे. परिवार और करीबी लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे.
जरूरी टिप: क्रोध से बचें.
किसी भी समस्या का समाधान शांति से निकालने की कोशिश करें.
शुभ रंग: बादामी. उपाय: शिवजी को जल अर्पित करें.
तुला राशि: तुला राशि वालों को आज आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी. किसी को उधार पैसा देने या लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें. करीबी लोगों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, इसलिए बातचीत में संयम बनाए रखें. नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें .
जरूरी टिप: विनम्रता से बोलें .
दूसरों के साथ बातचीत में सम्मान बनाए रखें.
शुभ रंग: सिल्वर. उपाय: किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को आटे का दान करें.
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिहाज से अच्छा रह सकता है. आपके द्वारा किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. मित्रों की सहायता से किसी जरूरी काम में सफलता मिल सकती है. रिश्तेदारों के साथ पुराने मतभेद दूर करने और संबंध सुधारने का अवसर मिल सकता है. हालांकि, पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें.
जरूरी टिप: कम बोलें .जरूरत पड़ने पर ही अपनी राय रखें.
शुभ रंग: मरून. उपाय: शिवजी को जल और दूध अर्पित करें.
धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए आज पारिवारिक मामलों में राहत मिलने की संभावना है. घर से जुड़ी पुरानी समस्याओं को सुलझाने का अवसर मिल सकता है. किसी दूर स्थान से अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है. ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे कामकाज की जिम्मेदारियों को पूरा करने में आसानी हो सकती है. हालांकि, संतान की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है.
जरूरी टिप: अहंकार से बचें. अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें.
शुभ रंग: केसरिया.
उपाय: किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन दान करें.
मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए आज आगे बढ़कर जिम्मेदारियां संभालने का दिन हो सकता है. भाग्य का साथ मिलने से आपके प्रयासों को गति मिल सकती है. धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलने की संभावना है. जो योजनाएं किसी वजह से बीच में रुक गई थीं, उन पर दोबारा काम शुरू कर सकते हैं. हालांकि, किसी भी योजना को सफल बनाने के लिए सही रणनीति और लगातार मेहनत जरूरी होगी.
जरूरी टिप: नकारात्मकता से बचें.मुश्किल परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच बनाए रखें.
शुभ रंग: हल्का नीला.
उपाय: शिवजी को जल और दूध अर्पित करें.
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए आज प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ की संभावना बन सकती है. अगर आप जमीन या मकान से संबंधित किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो जरूरी दस्तावेजों और शर्तों की अच्छी तरह जांच करें. बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि गलत शब्दों से किसी करीबी के साथ मतभेद हो सकते हैं. मानसिक तनाव कम होने से आप अपने काम पर बेहतर ढंग से ध्यान दे पाएंगे.
जरूरी टिप: क्रोध से बचें. किसी भी परिस्थिति में शांत रहकर अपनी बात रखें.
शुभ रंग: सफेद.
उपाय: शिवजी को जल अर्पित करें.
मीन राशि: मीन राशि वालों को आज अपने मन को शांत रखकर फैसले लेने की जरूरत होगी. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है और करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिल सकता है, इसलिए जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं. हालांकि, वाहन चलाते समय सावधानी बरतना जरूरी होगा. सेहत को नजरअंदाज न करें .
जरूरी टिप: ईगो से बचें. दूसरों की राय को भी महत्व दें.
शुभ रंग: पीला.
उपाय: किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दूध का दान करें.
आज का उपाय
यदि आपका मन बहुत अशांत रहता है या आप मानसिक तनाव महसूस कर रहे हैं, तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं. इसके लिए शिव मंदिर जाकर भोलेनाथ के दर्शन करें और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करें. शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद और घी से अभिषेक करें. इसके बाद 11 बेलपत्र अर्पित करें और भस्म चढ़ाएं. भगवान शिव को फल का भोग लगाकर उनकी आरती करें. पूजा के दौरान 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र की 11 माला जाप करें. मान्यता है कि शिवजी की आराधना से मन को शांति और सकारात्मकता मिलती है. पूजा करते समय स्वच्छता और श्रद्धा का ध्यान रखें.