scorecardresearch
 

Aaj ka Rashifal 16 अक्टूबर 2026: मीन राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 16 अक्टूबर 2026, Horoscope Today: कार्यक्षमता में भी बढ़ोतरी हो सकती है. लंबी दूरी की यात्रा से बचना बेहतर रहेगा. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. व्यापार के लिहाज से दिन बेहतर होगा.

Advertisement
X
all horoscope
all horoscope

मेष राशि: अपने हुनर को निखारने और नई चीजें सीखने का समय है. कहीं दूर से अच्छी खबर मिल सकती है. हालांकि, खर्चों में बढ़ोतरी होने की आशंका है. आपका काम आपको सम्मान दिला सकता है. रिश्तेदारों के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें. व्यापार में नुकसान की आशंका है, ऐसे में सावधानी से फैसले लें. जल्दबाजी से बचें. 

शुभ रंग हल्का पीला है. उपाय के तौर पर दुर्गा चालीसा का पाठ करें. 


वृष राशि: वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं. धन लाभ के योग बन सकते हैं.  करियर के क्षेत्र में परिस्थितियां बेहतर हो सकती हैं. मित्रों से मदद मिलेगी. सेहत भी ठीक रहने की संभावना है. व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है. जरूरी है कि आप अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें. अहंकार से बचें. 

शुभ रंग केसरिया है. उपाय के तौर पर मां दुर्गा की आरती करें. 


मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए प्रोफेशन के क्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. आलस्य छोड़कर काम पर ध्यान देने का दिन है. प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है और रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है.अचानक यात्रा का योग बन सकता है, लेकिन व्यापार में नुकसान होने की आशंका है. आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें और उधार देने या लेने से बचें.

Advertisement

शुभ रंग भूरा है. उपाय के तौर पर मां दुर्गा को लाल फल अर्पित करें. 


कर्क राशि: कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिल सकता है. नई नौकरी का ऑफर मिलने की संभावना है और आपकी कार्यक्षमता में भी बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, लंबी दूरी की यात्रा से बचना बेहतर रहेगा. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. व्यापार के लिहाज से दिन बेहतर रह सकता है. नए अवसर मिल सकते हैं. अवसरों का पूरा लाभ उठाएं. 

शुभ रंग गुलाबी है. उपाय के तौर पर दुर्गा चालीसा का पाठ करें. 

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के परिवार में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं. नौकरी बदलने का विचार फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. कहीं दूर से अच्छी खबर मिल सकती है और संतान की ओर से सुख मिल सकता है. हालांकि, क्रोध के कारण बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें. व्यापार में खर्च बढ़ने की आशंका है. आलस्य से बचें और काम समय पर पूरा करें. 

शुभ रंग मरून है. उपाय के तौर पर मां दुर्गा को लाल फल अर्पित करें. 

कन्या राशि: कन्या राशि वालों का भाई-बहनों के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है. मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है और उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं. उधार के लेनदेन से बचें और किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में अपने अंतर्मन की आवाज सुनें. व्यापार में जल्दबाजी से निर्णय लेना नुकसानदेह हो सकता है. नकारात्मक विचारों से दूर रहें और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें. 

Advertisement

शुभ रंग ऑरेंज है. उपाय के तौर पर मां दुर्गा की आरती करें. 

तुला राशि: तुला राशि वालों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है. किसी व्यक्ति के साथ बहस होने की आशंका है, इसलिए लड़ाई-झगड़े से दूर रहें. लंबी दूरी की यात्रा टालना बेहतर रहेगा और किसी को पैसा उधार देने से बचें. संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. व्यापार से जुड़े काम बनने की संभावना है. अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें. आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें. 

शुभ रंग केसरिया है. उपाय के तौर पर दुर्गा चालीसा का पाठ करें. 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के मन में कुछ नया करने की योजना बन सकती है. भाग्य का साथ मिलने की संभावना है और किसी शुभचिंतक से मदद मिल सकती है. धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए विवाद बढ़ाने से बचें. व्यापार के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और बातचीत में संयम बरतें. 

शुभ रंग सुनहरा है. उपाय के तौर पर मां दुर्गा को लाल फल अर्पित करें. 

धनु राशि: धनु राशि वालों को कहीं दूर से अच्छी खबर मिल सकती है. रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार होगा और मन की परेशानियां कम हो सकती हैं. हालांकि, लंबी दूरी की यात्रा से बचना बेहतर रहेगा. अपने खान-पान पर ध्यान दें. सेहत को नजरअंदाज न करें. व्यापार से जुड़े खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलें. 

Advertisement

 शुभ रंग पीला है. उपाय के तौर पर दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

 मकर राशि: मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं. मित्रों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत हो सकती है. धन लाभ के लिए नए सिरे से प्रयास करने होंगे. कोई बड़ा फैसला लेने से पहले परिवार के सदस्यों की सलाह जरूर लें. सेहत के मामले में लापरवाही न करें. व्यापार करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है. आलस्य से बचें. अपने काम पर ध्यान दें. 

शुभ रंग सफेद है. उपाय के तौर पर किसी जरूरतमंद को भोजन दान करें. 

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अधिक ध्यान देने की जरूरत है. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है. अपनी वाणी में विनम्रता बनाए रखें, इससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. मानसिक तनाव कम हो सकता है और सेहत सामान्य रहने की उम्मीद है. व्यापार से जुड़े काम पूरे होने के संकेत हैं. क्रोध से बचें. महत्वपूर्ण फैसले शांति से लें. 

शुभ रंग गुलाबी है. उपाय के तौर पर मां दुर्गा को लाल फल अर्पित करें. 

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए रुके हुए काम पूरे करने का समय है. सकारात्मक सोच के साथ काम करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. करियर में मेहनत बढ़ाने की जरूरत होगी. प्रेम संबंधों में सफलता मिलने की संभावना है. लंबी दूरी की यात्रा से बचना बेहतर रहेगा. व्यापार में लाभ पाने के लिए प्रयास तेज करने होंगे. आलस्य को अपने काम में बाधा न बनने दें. 

Advertisement

 शुभ रंग हल्दी जैसा पीला है. उपाय के तौर पर मां दुर्गा की आरती करें. 


आज का उपाय: अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान रहते हैं, तो नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष पूजा कर सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा के मंदिर में घी का दीपक जलाएं. उन्हें लाल फूलों की माला अर्पित करें. मां को अनार का भोग लगाएं, दुर्गा चालीसा का पाठ करें. आरती करें. पूजा के अंत में मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति की प्रार्थना करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement