scorecardresearch
 

Vastu Tips: ठंडक नहीं गरीबी लाता है छत का ऐसा पंखा, आज ही ठीक करें ये 5 गलतियां

गर्मी से राहत पाने के लिए हर एक घर में सीलिंग फैन जरूर होता है. ड्रॉइंग रूम से लेकर बेडरूम तक में सीलिंग फैन लगवाए जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत दिशा और गलत तरीके से लगाया गया सीलिंग फैन घर में भयंकर वास्तु दोष पैदा करता है.

Advertisement
X
सीलिंग फैन से जुड़ी ये 5 गलतियां घर में पैदा करती हैं भयंकर वास्तु दोष (Photo: ITG)
सीलिंग फैन से जुड़ी ये 5 गलतियां घर में पैदा करती हैं भयंकर वास्तु दोष (Photo: ITG)

Vastu Tips: छत पर टंगा जो पंखा आपको गर्मी से राहत दे रहा है, वो घर की आर्थिक तंगी का कारण भी बन सकता है. आपको यह पढ़ने में थोड़ा अटपटा जरूर लग रहा होगा. लेकिन वास्तु शास्त्र के नियम कुछ ऐसी कहानी ही बयां करते हैं. वास्तु के अनुसार, सीलिंग फैन से संबंधित वास्तु के नियम आपके घर की दशा तय करते हैं. वास्तु के जानकारों की मानें तो सीलिंग फैन से जुड़ा सही वास्तु सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और समृद्धि लेकर आता है. जबकि इस मामले में लापरवाही करने वालों को भारी कीमत चुकानी पड़ती है.

सीलिंग फैन की दिशा
वास्तु एक्सपर्ट बताते हैं कि घर में सीलिंग फैन लगाने के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा सबसे शुभ होती है. इस दिशा में पंखा लगाना सबसे शुभ होता है. इसलिए घर बनवाते वक्त ध्यान रखें कि आपका बेडरूम या ड्रॉइंग रूम इसी दिशा में हो. ताकि आप यहां आराम से सीलिंग फैन लगवा सकें. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, जिन घरों में सीलिंग फैन सही दिशा में लगा होता है, वहां सदस्यों के बीच कभी आपसी मनमुटाव नहीं होता है. ऐसे घर में रहने वालों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर भी खूब मिलते हैं.

पंखे की ऊंचाई
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम या ड्रॉइंग रूम में लगे सीलिंग फैन की आदर्श ऊंचाई जमीन से 10 से 12 फीट ऊपर होनी चाहिए. यह न केवल सुरक्षा के लिहाज से अच्छा है, बल्कि वास्तु दोष की बड़ी गड़बड़ी से भी बचाव का तरीका है.

Advertisement

किस रंग का होना चाहिए पंखा?
वास्तु के मुताबिक, घर में सीलिंग फैन हल्के रंग का रखा जाए तो उत्तम होता है. इसके लिए आप सफेद, क्रीम, हल्का पीला या लाइन ब्राउन रंग का सीलिंग फैन चुन सकते हैं.

बिस्तर के ठीक ऊपर न लगवाएं
वास्तु एक्सपर्ट कहते हैं कि सीलिंग फैन बिस्तर के बिल्कुल ऊपर नहीं लगवाना चाहिए. अगर कमरे में जगह है तो इसे थोड़ा साइड करवा के ही लगवाएं. बिस्तर के ठीक ऊपर सीलिंगपन होने से घर में ऊर्जा प्रभावित होती है. कुछ भारीपन सा महसूस होता है. यह गलती न सिर्फ रिश्तों को बिगाड़ सकती है. बल्कि इनकम के फ्लो को भी बाधित कर सकती है.

एग्जॉस्ट फैन
सीलिंग फैन के अलावा एग्जॉस्ट फैन के लिए भी वास्तु के नियमों का ख्याल रखना जरूरी है. अगर आप रसोईघर या टॉयलेट में  एग्जॉस्ट फैन लगवा रहे हैं तो इसे हमेशा पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगवाएं. इस दिशा में लगा एग्जॉस्ट फैन न सिर्फ बाहर की शुद्ध हवा अंदर लेकर आता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा के संचार को भी बढ़ाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement