scorecardresearch
 

घर की चौखट से दूर रहेगी गरीबी, बस नवरात्र में रात के वक्त कर लें ये एक काम

Shardiye Navratri 2026: इस साल शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक रहने वाले हैं. इस बार शारदीय नवरात्र में गजकेसरी, सर्वार्थसिद्ध, बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण जैसे कई शुभ योग रहने वाले हैं. मान्यता है कि नवरात्र में कुछ विशेष उपाय करने से धनधान्य में वृद्धि होती है.

Advertisement
X
धन और विवाह से जुड़ी बाधाओं को दूर करेंगे नवरात्र के ये दिव्य उपाय. (Photo: ITG)
धन और विवाह से जुड़ी बाधाओं को दूर करेंगे नवरात्र के ये दिव्य उपाय. (Photo: ITG)

शारदीय नवरात्र का महापर्व चल रहा है. इस साल शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक रहने वाले हैं. इस बार शारदीय नवरात्र में गजकेसरी, सर्वार्थसिद्ध, बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण जैसे कई शुभ योग रहने वाले हैं. ऐसे में नवरात्र में मां दुर्गा के साथ-साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी आपको मिल सकता है. ज्योतिषविदों कहते हैं कि नवरात्र की दिव्य रात कुछ विशेष उपाय करने से धनधान्य में वृद्धि होती है. इंसान का भाग्य प्रबल होता है. आइए ऐसे ही कुछ उपाय जानते हैं.

धन के लिए उपाय
नवरात्र में किसी भी रात मां दुर्गा को हल्दी की दो गांठ अर्पित करें. इसके बाद उनके सामने बैठकर श्री सूक्त का पाठ करें और उनसे धन संबंधी परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें. नवरात्र समाप्त होने के बाद दोनों हल्दी की गांठों को लाल कपड़े में बांधकर उसे धन के स्थान या तिजोरी में छिपाकर रख दें. मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा सालभर आपके ऊपर रहेगी. गरीबी आपकी चौखट से उल्टी लौट जाएगी.

रुका धन पाने के लिए उपाय
यदि आपका पैसा कहीं फंस गया है या रुका हुआ धन वापस नहीं मिल रहा है तो नवरात्र के शुक्रवार शाम के समय एक उपाय जरूर करें. तुलसी के सामने एक दीपक प्रज्लवित करें और माता लक्ष्मी से हाथ जोड़कर रुका हुआ धन पाने की प्रार्थना करें. माता लक्ष्मी जल्दी ही आपकी मनोकामना सुनेंगी और आपके धन की वापसी होगी.

Advertisement

रोजगार के लिए उपाय
नवरात्र के पवित्र दिनों में पान के 27 पत्ते लेकर उन्हें लाल धागे में पिरोकर एक माला तैयार करें. फिर रात के समय यह माला देवी मां को अर्पित करें और नौकरी, रोजगार में बरकत की कामना करें. जब रोजगार मिल जाए तो इस माला को जल में प्रवाहित कर दें. मान्यता है कि यह अचूक उपाय करने से इंसान को करियर में खूब तरक्की मिलती है. करियर में आ रहीं बाधाएं खुद-ब-खुद दूर होने लगती हैं.

विवाह में बाधा के लिए उपाय
यदि विवाह में दिक्कत आ रही हैं तो एक साबुत सुपारी पर चारों ओर सिंदूर लगाएं. फिर इसे पीले कपड़े में बांधकर मां दुर्गा के चरणों में अर्पित करें और जल्द विवाह होने की प्रार्थना करें. नवरात्र समाप्त होने के बाद सुपारी को कपड़े सहित अपने बेडरूम में रख लें. मान्यता है कि इस उपाय से विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement