scorecardresearch
 

Shani Chandrama 2026: कल शनि-चंद्रमा बनाएंगे समसप्तक योग, ये 3 राशि वाले रहें सतर्क

Shani Chandrama Samsaptak Yog: 31 मार्च को चंद्रमा कन्या और शनि मीन राशि में रहकर समसप्तक योग का निर्माण करने वाले हैं. इस स्थिति से विष योग भी बनता है, जिसे तीन राशियों के लिए हानिकारक माना जा रहा है.

Advertisement
X
शनि और चंद्रमा जब एक ही भाव या एक दूसरे के आमने-सामने होते हैं तो विष योग भी बनता है. (Photo: ITG)
शनि और चंद्रमा जब एक ही भाव या एक दूसरे के आमने-सामने होते हैं तो विष योग भी बनता है. (Photo: ITG)

Shani Chandrama 2026: मार्च के आखिर में शनि और चंद्रमा समसप्तक योग का निर्माण करने वाले हैं. 31 मार्च की रात चंद्रमा सिंह राशि कन्या राशि में गोचर करेगा. जबकि शनि पहले से मीन राशि में बैठा हुआ है. इस तरह शनि और चंद्रमा ठीक आमने सामने आकर समसप्तक योग का निर्माण करेंगे. शनि और चंद्रमा जब एक ही भाव या एक दूसरे के आमने-सामने होते हैं तो विष योग भी बनता है. ज्योतिषविदों का कहना है कि 31 मार्च को जब ये दोनों ग्रह ठीक आमने-सामने होंगे तो यह स्थिति तीन राशियों के लिए नुकसानदायक हो सकती है.

मेष राशि
मेष राशि को दुश्मनों से सतर्क रहना होगा. दफ्तर या ऑफिस में अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें. वरिष्ठों के सामने आपकी छवि खराब करने की साजिश रची जा सकती है. आपकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया ज सकता है. आपके आगे के लिए रणनीति बनाकर चलना होगा. वहीं, जिन लोगों को नौकरी की तलाश है, उन्हें ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है. उपाय के रूप में हनुमान चालीसा का पाठ लाभकारी रहेगा.

सिंह राशि
अप्रैल की शुरुआत में आर्थिक मोर्चे पर नुकसान या दूसरे शब्दों में कहें तो धन हानि हो सकती है. वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे. आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है. मानसिक तनाव भी बढ़ने की संभावना है. जो लोग लंबे समय से खुद का काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, उनका ये इंतजार और लंबा हो सकता है. माता-पिता के साथ भी आपके संबंध खराब हो सकते हैं. इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ रहेगा.

Advertisement

तुला राशि
किसी अनजान शख्स के कारण पैसों का नुकसान होने की संभावना है. बाहरी लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. स्वास्थ्य समस्याएं भी आपके मुश्किलें बढ़ा सकती हैं. कोई पुराना रोग उभरकर आपको मुसीबत में डाल सकता है. इस पर आपकी जमापूंजी खर्च हो सकती है. बाहर का तला-भुना भोजन नुकसान पहुंचा सकता है. विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है, ऐसे में योग और ध्यान करना फायदेमंद रहेगा. भगवान शिव की उपासना करना लाभकारी माना जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement