scorecardresearch
 

Rahu Gochar 2026: राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर, 4 राशियों पर आज से बरसेगा पैसा!

Rahu Gochar 2026: राहु के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश से किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें करियर, व्यापार और आकस्मिक धन लाभ से जुड़ा पूरा राशिफल.

Advertisement
X
राहु के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश से किन राशियों की चमकेगी किस्मत?
राहु के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश से किन राशियों की चमकेगी किस्मत?

Rahu Gochar 2026:ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक मायावी और छाया ग्रह माना जाता है.राहु जब भी अपनी राशि या नक्षत्र में परिवर्तन करते हैं, तो इसका सीधा असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है.आज राहु धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं.

धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह हैं, और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार राहु और मंगल का यह संबंध जातक के जीवन में बड़े बदलाव लाने की क्षमता रखता है.राहु के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ चुनिंदा राशियों के जातकों को विशेष रूप से जबरदस्त लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं.आइए जानते हैं कि वे भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं जिनके लिए कल से शुरू होने वाला यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है.

इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा यह समय
मेष राशि (Aries)

राहु का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से बेहद फलदायी साबित होगा.नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां और प्रमोशन मिल सकता है.बिजनेस करने वालों को अचानक से कोई बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है.

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के अटके हुए कार्य इस दौरान तेजी से पूरे होंगे. परिवार में चल रही अनबन दूर होगी और आपसी रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं. 

Advertisement

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए यह अवधि आय के नए स्रोत खोलने वाली साबित होगी.अगर आप लंबे समय से निवेश करने की सोच रहे थे, तो यह समय उत्तम रहेगा.छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है.

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के जीवन में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी.पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं.वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी और पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement