scorecardresearch
 

बैंक-बैलेंस और मनी मैनेजमेंट में माहिर, ये हैं धरती की 3 सबसे लकी राशियां!

पृथ्वी तत्व की राशियों में स्थिरता, व्यावहारिक सोच, धन संचय और मैनेजमेंट की अच्छी समझ होती है. ज्योतिष के अनुसार, यदि जन्म कुंडली में पृथ्वी तत्व मजबूत हो तो व्यक्ति को आर्थिक उन्नति, स्थायी सफलता और भौतिक सुख मिलने की संभावना अधिक होती है.

Advertisement
X
माना जाता है कि पृथ्वी तत्व की राशियों में स्थिरता, व्यावहारिक सोच, धन संचय और मैनेजमेंट की अच्छी समझ होती है.
माना जाता है कि पृथ्वी तत्व की राशियों में स्थिरता, व्यावहारिक सोच, धन संचय और मैनेजमेंट की अच्छी समझ होती है.

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों को पांच तत्वों में विभाजित किया गया है. ये पांच तत्व हैं पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश. इनमें पृथ्वी से जुड़ी राशियां होती हैं- वृषभ, कन्या और मकर. माना जाता है कि पृथ्वी तत्व की राशियों में स्थिरता, व्यावहारिक सोच, धन संचय और मैनेजमेंट की अच्छी समझ होती है. ज्योतिष के अनुसार, यदि जन्म कुंडली में पृथ्वी तत्व मजबूत हो तो व्यक्ति को आर्थिक उन्नति, स्थायी सफलता और भौतिक सुख मिलने की संभावना अधिक होती है. ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय ने पृथ्वी तत्व की राशियों के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं. इस राशि में चंद्रमा को भी मजबूत माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार वृषभ राशि के जातक आकर्षक व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और मधुर वाणी के धनी होते हैं. इन्हें धन और सुख-सुविधाओं का भी अच्छा योग मिलता है.

खूबियां
गजब का आत्मविश्वास
बोलचाल में मधुरता और प्रभाव
सौंदर्य और कला प्रेमी
धन अर्जित करने की अच्छी क्षमता

कमजोरी
वृषभ राशि के लोगों की सबसे बड़ी कमजोरी जिद और क्रोध मानी जाती है. कई बार गुस्से या हठ के कारण वे स्वयं अपना नुकसान कर बैठते हैं.

क्या उपाय करें?
वृषभ राशि के जातक ज्योतिषीय सलाह के बाद पन्ना धारण कर सकते हैं. भगवान शिव की नियमित उपासना करना शुभ माना जाता है.

कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी स्वयं बुध ग्रह हैं. पृथ्वी तत्व में इस राशि का प्रभाव सबसे अधिक माना जाता है. कन्या राशि के लोग बुद्धिमान, विश्लेषण करने वाले और बेहतरीन प्रबंधन क्षमता वाले माने जाते हैं.

Advertisement

खूबियां
तेज दिमाग और तर्कशील
बेहतरीन मैनेजमेंट स्किल
व्यवहारिक सोच
आय और खर्च में संतुलन बनाकर चलते हैं

कमजोरी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कन्या राशि के लोगों में स्वार्थ की भावना अपेक्षाकृत अधिक हो सकती है. विशेष रूप से आर्थिक मामलों में वो बेहद व्यावहारिक रवैया अपनाते हैं.

क्या उपाय करें?
इस राशि के जातक सलाह लेकर ओपल या हीरा धारण कर सकते हैं. गायत्री मंत्र का नियमित जप करना शुभ माना जाता है.

मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं. इस राशि के लोगों में दूरदर्शिता और अवसर को पहचानने की क्षमता अच्छी मानी जाती है. ये अपने कार्यक्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने की कोशिश करते हैं.

खूबियां
अवसरों को भांपने में माहिर
मेहनती और कुशल
आर्थिक दृष्टि से मजबूत और समझदार
अपने कार्यक्षेत्र में माहिर

कमजोरी
मकर राशि के लोगों में अहंकार या ईर्ष्या की भावना कभी-कभी उनके लिए परेशानी का कारण बन सकती है. इसलिए इसे खुद पर कभी हावी न होने दें

क्या उपाय करें?
ज्योतिषविद की सलाह के बाद पन्ना धारण किया जा सकता है. सूर्य देव की नियमित उपासना करना लाभकारी माना जाता है. मान्यता है कि अगर जन्म कुंडली में पृथ्वी तत्व की राशियां मजबूत हों या इनमें शुभ और बलवान ग्रह स्थित हों तो व्यक्ति को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement