scorecardresearch
 

Ketu Gochar 2026: केतु 20 अप्रैल को बदलेगा चाल, 8 महीने मौज काटेंगे इन 3 राशियों के लोग

20 अप्रैल को केतु का स्पष्ट नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है. इस दिन केतु अपने ही नक्षत्र मघा में गोचर करने वाले हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि इस नक्षत्र में आने के बाद केतु साल के आखिर तक तीन राशियों को जबरदस्त लाभ देगा.

Advertisement
X
केतु 5 दिसंबर 2026 तक अपने ही नक्षत्र मघा में रहेंगे. (Photo: ITG)
केतु 5 दिसंबर 2026 तक अपने ही नक्षत्र मघा में रहेंगे. (Photo: ITG)

Ketu Gochar 2026: 20 अप्रैल को मायावी ग्रह केतु का स्पष्ट नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है. केतु 20 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर मघा नक्षत्र में गोचर करेंगे. फिर 5 दिसंबर 2026 तक यहीं रहेंगे और इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन तीन राशि के जातकों को करीब 8 महीने तक जबरदस्त लाभ दे सकता है. इन राशियों को करियर, कारोबार, धन और निजी जीवन में कुछ अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं.

वृषभ राशि
नौकरीपेशा लोगों के जीवन में कुछ अच्छे सुधार आएंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बनते दिखाई देंगे. पेशेवर मोर्चे पर आपको कुछ नई और बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है. व्यापारी वर्ग से भी नए ग्राहक जुड़ेंगे. नतीजन आपको मुनाफा बढ़त पर रहेगा. इसके अलावा, लंबे समय से अटके कार्य धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. घर-परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी.

कर्क राशि
साल के आखिर तक कर्क राशि के जातकों को केतु की चाल से कोई नुकसान नहीं होगा. केतु के कारण आपके जिन कार्यों में रुकावट आ रही थी, वो दूर होने वाली है. धन प्राप्ति में अचानक लाभ के अवसर आपको मिलेंगे. आपकी न सिर्फ आय बढ़त पर रहेगी, बल्कि पैसा भी हाथ में रुकेगा. कुल मिलाकर देखा जाए तो बैंक-बैलेंस बढ़त पर ही रहने वाला है. पुराने कर्जों से भी आपको राहत मिलेगा. रिश्ते-नाते बेहतर होने वाले हैं. जिन दोस्तों-रिश्तेदारों से आपने दूरियां बना ली थीं, वो इस दौरान करीब आ सकते हैं.

Advertisement

सिंह राशि
केतु का स्पष्ट नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को भी शुभ परिणाम देने वाला है. पेशेवर जीवन में आपको एक अलग पहचान मिलेगी. कार्यस्थल पर सीनियर्स का सहयोग आपको मिलेगा. पुराने निवेश खूब लाभ देंगे. इस दौरान नया घर या वाहन खरीदना का आपका सपना पूरा हो सकता है. घूमने-फिरने के भी आपको कई मौके इस दौरान मिलने वाले हैं. आत्मविश्वास बढ़त पर रहेगा. मानसिक चिंता से मुक्त रहेंगे. परिवार का पूरा सहयोग आपको मिलेगा.

उपाय
केतु के मघा नक्षत्र में रहते हुए यदि आप अधिक लाभ पाना चाहते हैं तो कुछ खास उपाय करें. हर रोज सुबह पूजा-पाठ करें. और इसके बाद 'ॐ कें केतवे नमः' मंत्र का जाप करें. इसके बाद काले या सफेद कुत्ते को रोटी खिलाएं. गरीब लोगों को खाने की चीजों या वस्त्रों का दान करें. इस दौरान आप छाता, चप्पल या गर्मी में काम आने वाली किसी चीज का दान भी कर सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement