scorecardresearch
 

Holika Dahan 2026: होलिका दहन की अग्नि में डालें ये चीजें, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

Holika Dahan 2026: ज्योतिषियों के मुताबिक, होलिका दहन की अग्नि बहुत ही खास मानी जाती है, जिसमें कुछ चीजें डालने से सुख-समृद्धि की आगमन होता है. तो आइए जानते हैं कि होलिका दहन की अग्नि में क्या क्या डालना चाहिए.

Advertisement
X
होलिका दहन की अग्नि में डालें ये चीजें (Photo: ITG)
होलिका दहन की अग्नि में डालें ये चीजें (Photo: ITG)

Holika Dahan 2026: हर वर्ष होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, लेकिन इस बार होली से 2 दिन पहले यानी आज कुछ जगहों पर होलिका दहन किया जा रहा है. वहीं, कुछ जगहों पर 3 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा. दरअसल, इस बार होलिका दहन की तिथि को लेकर कंफ्यूजन चंद्र ग्रहण, भद्रा और पूर्णिमा तिथि की वजह से बना हुआ है.

ज्यादातर ज्योतिष 2 मार्च यानी आज शाम होलिका दहन करने की सलाह दे रहे हैं. इसलिए जो लोग आज होलिका दहन कर रहे हैं उनके लिए कुछ विशेष उपाय करने की भी सलाह दी जा रही है. दरअसल, होलिका दहन के दिन होलिका की अग्नि में कुछ विशेष सामग्री डालना बहुत ही शुभ माना जाता है. तो आइए जानते हैं कि होलिका दहन में क्या क्या डालें. 

गेहूं की बालियां: गेहूं की बालियां नई फसल और समृद्धि का प्रतीक होती हैं, इससे घर में धन-धान्य बढ़ने की कामना की जाती है.

चना और जौ: होलिका दहन की अग्नि में चना और जौ डालना भी बहुत ही शुभ माना जाता है. माना जाता है कि चना और जौ सुख-शांति और अच्छे स्वास्थ्य के लिए अर्पित किए जाते हैं.

नारियल: इसे पूर्णता और शुभता का प्रतीक माना जाता है, इससे नकारात्मकता दूर होती है.

Advertisement

गुड़: जीवन में मिठास और रिश्तों में प्यार बनाए रखने के लिए डाला जाता है.

हल्दी: शुद्धता और अच्छे स्वास्थ्य का संकेत है, यह रोग-दोष दूर करने की कामना से डाली जाती है.

कपूर: वातावरण को शुद्ध करने और बुरी ऊर्जा खत्म करने के लिए जलाया जाता है.

अनाज (मूंग आदि): घर में अन्न की कभी कमी न हो, इस भावना से अर्पित किए जाते हैं.

उपले (गोबर): होलिका दहन की अग्नि में उपले डालना बहुत ही लाभकारी माना जाता है. दरअसल, उपले पवित्रता और धार्मिकता का प्रतीक माने जाते हैं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement