scorecardresearch
 

Hastrekha Shastra: हाथ की इस रेखा में छिपा है धन पाने का राज, मिलती है बेशुमार दौलत!

Hastrekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, आपकी हथेली का रंग, उंगलियों की बनावट और भाग्य रेखा आर्थिक स्थिति के बारे में बहुत कुछ बयां कर सकती हैं. तो आइए पंडित प्रवीण मिश्र जानते हैं कि हाथ की कौन सी रेखाएं और निशान व्यक्ति को अपार धन और यश दिलाते हैं.

Advertisement
X
हस्तरेखा शास्त्र (Photo: ITG)
हस्तरेखा शास्त्र (Photo: ITG)

Hastrekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, हथेली की रेखाओं, आकारों और चिह्नों का अध्ययन करके आपके व्यक्तित्व, भाग्य और भविष्य का अनुमान लगाया जाता है. वहीं, धन की स्थिति हथेलियों के रंग से पता कर सकते हैं. हथेलियों का रंग साफ होगा तो आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. तो आइए पंडित प्रवीण मिश्र से जानते हैं कि हथेलियों की कौन सी रेखाएं और रंग व्यक्ति को धनवान बनाता है. 

इस रंग की हथेली देती है पैसा

कालापन

हथेली में अगर कालापन है तो जातक के जीवन में धन का अभाव और संघर्ष आता है.

पीलापन 

जिन हथेलियों में पीलापन हो, उनको धन की प्राप्ति के साथ साथ बीमारियों में भी खर्च उठाना पड़ता है. 

गुलाबी

गुलाबी रंग की हथेलियां समृद्धि के साथ साथ व्यक्ति को यश भी देती हैं.

अंगुलियां बताएंगी धन की स्थिति

- हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, अंगुलियों का लंबा होना, पतला होना, पैसे और यश के लिए सबसे अच्छा माना जाता है.

- वहीं, अंगुलियों का छोटा और मोटा होना संघर्ष देता है. 

- इसके अलावा, अंगुलियों में गांठें ज्यादा हों तो आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव होता है. 

- अंगूठा सख्त हो तो धन आता भी है और बचता भी है. 

- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, कनिष्ठा अंगुलि ज्यादा लंबी हो तो व्यक्ति अपार धन कमाता है. 

Advertisement

हाथ की रेखाओं से जानें पैसों की स्थिति

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, हाथ की तमाम रेखाओं से आप धन की स्थिति जान सकते हैं. 

- अगर भाग्य रेखा मणिबंध से हथेली के बीच तक आए तो धन प्राप्त होता है. 

- सूर्य पर्वत पर अगर दोहरी रेखा हो तो भी खूब धन आता है. 

- भाग्य रेखा से कोई शाखा बुध की ओर जाए तो बिजनेस से धन आता है. 

हथेली के पर्वतों से पैसे की स्थिति

हाथ के दो पर्वत धन की दशा बताते हैं- शुक्र और बृहस्पति. 

- बृहस्पति
बृहस्पति का पर्वत अच्छा हो तो व्यक्ति धन अपनी इच्छा से कमाता है. 

- शुक्र
वहीं, शुक्र पर्वत अच्छा हो तो जातक धन कमाकर विलासिता पर खर्च करता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement