scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

'लीड रोल चाहिए तो...', चैनल के शख्स ने रखी शर्त, घरबाई एक्ट्रेस ने की तौबा, खोली इंडस्ट्री की पोल

shagun sharma casting couch
  • 1/9

मशहूर टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' शो में नजर आ रही हैं. शगुन की क्यूटनेस फैंस का दिल जीत रही है. 

shagun sharma casting couch
  • 2/9

शगुन शर्मा ने हाल ही में इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच पर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि लीड रोल के बदले उनसे कंप्रोमाइज करने की डिमांड की गई थी. 

shagun sharma casting couch
  • 3/9

फिल्मीज्ञान संग बातचीत में शगुन ने कहा- मैं इंडस्ट्री में इसलिए आई थी, क्योंकि यहां पैसे अच्छे मिल रहे थे. मैंने जब काम करना शुरू किया, तब कुछ समय बाद मुझे लगा कि पैरेलल लीड्स तो बहुत कर लिए हैं अब मेन लीड रोल के लिए ट्राई करती हूं. 

Advertisement
shagun sharma casting couch
  • 4/9

'मैं लीड रोल के लिए कई ऑडिशन दे रही थी. फिर एक बार मेरे मैनेजर ने बोला कि एक चैनल के बंदे के साथ मीटिंग है, तो प्लीज आ जाओ.'
 

shagun sharma casting couch
  • 5/9

'मैं जब उनसे मिलने गई तो उन्होंने कहा आप खूबसूरत हो, चलो ऑडिशन करते हैं. मैंने खुश होकर ऑडिशन दिया. ऑडिशन के बाद मैं रिजल्ट जानने का बेताबी से इंतजार कर रही थी. '
 

shagun sharma casting couch
  • 6/9

'मैंने जब रिजल्ट पूछा तो उन्होंने कहा उसमें तो मुश्किल है. मैंने उनसे कहा था-अगर कोई फीडबैक है तो मुझे बताइए, क्योंकि मैंने कभी एक्टिंग सीखी नहीं है. '
 

shagun sharma casting couch
  • 7/9

'उस बंदे ने मुझसे कहा- कभी-कभी प्रोड्यूसर्स के फेवरेट होते हैं. कभी चैनल्स के फेवरेट होते हैं. लीड रोल पाना इतना आसान नहीं होता.' 
 

shagun sharma casting couch
  • 8/9

'उन्होंने दबे शब्दों में कहा- लीड रोल के लिए वो सब (कंप्रोमजाइज) होता है, थोड़ा समझ रहे हो ना. मैंने उसके बाद फिर काफी समय तक लीड रोल के ऑडिशन ही नहीं दिए थे.'
 

shagun sharma casting couch
  • 9/9

'मैं फिर जिस शो में भी जाती थी, तो लीड को देखकर मुझे यही लगता था कि ये लोग वो सब करके आए हैं. हालांकि, बाद में मेरी दोस्त ने मेरी यह गलतफहमी दूर की थी.  '

 

(All Photo: Instagram @shagun__sharma) 

Advertisement
Advertisement
Advertisement