सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के लिए जुलाई का महीना शानदार रहा है. इस महीने कंपनी ने 1,23,216 टू-व्हीलर्स बेचे हैं. पिछले साल जुलाई में कंपनी ने सिर्फ 96,029 गाड़ियां बेची थी. यानी पिछले साल के मुकाबले इस साल कंपनी की सेल 28 फीसदी बेहतर हुई है. (Photo: suzukimotorcycle.co.in)
जून के मुकाबले कंपनी की सेल ज्यादा बेहतर हुई है. जून में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने 91,264 टू-व्हीलर्स ही बेचे थे, जबकि जुलाई में 35 फीसदी की ग्रोथ के साथ 1,23,216 बाइक और स्कूटर बेचे हैं. (Photo: suzukimotorcycle.co.in)
वैसे तो कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर एक्सेस है. सेल्स से आंकड़ों को गौर से देखने पर पता चलता है कि सबसे ज्यादा ग्रोथ सुजुकी एवेनिस (Suzuki Avenis) की हुई है.(Photo: globalsuzuki.com)
जुलाई 2026 में इस स्कूटर की 7,061 यूनिट्स बिकी हैं. जबकि जुलाई 2025 में कंपनी इस स्कूटर की सिर्फ 2,404 यूनिट्स बेच पाई थी. ईयर-ऑन-ईयर इस स्कूटर की ग्रोथ 194 परसेंट की है.(Photo: suzukimotorcycle.co.in)
वहीं जून 2026 की बात करें, तो इस महीने भी सुजुकी एवेनिस की सिर्फ 3,740 यूनिट्स ही बिके थे. मंथ-ऑन-मंथ जुलाई में स्कूटर की सेल 89 परसेंट बढ़ी है. ये कंपनी के पोर्टफोलियो का तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट है. (Photo: suzukimotorcycle.co.in)
ये स्कूटर 124 सीसी के 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन के साथ आता है. ये इंजन 8.7 पीएस की पावर और 10 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें सीवीटी ट्रांसमिशन मिलता है. इसका ग्राउंड क्लियरेंस 160 एमएम का है. (Photo: globalsuzuki.com)
इसमें 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा. स्कूटर में एडवांस स्पोर्टी स्टाइलिंग, एक्सटर्नल हिंज टाइप प्यूल कैप, बॉडी माउंटेड एलईडी हेडलैम्प, बड़ा अंडर सीट स्टोर मिलता है. स्कूटर के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 89,593 रुपये एक्स शोरूम है. (Photo: suzukimotorcycle.co.in)