साल 2026 के पहले छह महीने समाप्त हो चुके हैं. ऐसे में सभी लोग यह जानने के लिए उत्सुक जरूर होंगे कि अगले 2026 के अगले छह महीने उनके लिए कैसे रहने वाले हैं. ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो अगले 6 महीने में शनि, गुरु, राहु और केतु की चाल में महत्वपूर्ण बदलाव होने वाला है. 27 जुलाई को शनि की उल्टी चाल शुरू होगी. अक्टूबर के आखिर तक गुरु कर्क राशि में रहेंगे. सूर्य कर्क राशि से होते हुए धनु राशि तक जाएंगे. शुक्र सिंह राशि से होते हुए तुला राशि तक जाएंगे. मंगल मिथुन राशि से होते हुए सिंह राशि तक पहुंचेंगे. बुध मिथुन राशि तक होते हुए धनु राशि तक पहुंचेंगे. फिर दिसंबर में राहु-केतु का राशि परिवर्तन होगा. आइए जानते हैं कि ऐसे में मेष राशि वालों के लिए साल के अगले 6 महीने कैसे रहेंगे.
धन की स्थिति
साल 2026 के अगले 6 महीने मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की संभावना है. अगले छह महीनों में आय के नए अवसर मिल सकते हैं और आपकी मेहनत का सीधा लाभ धन के रूप में प्राप्त हो सकता है. जितना अधिक प्रयास करेंगे, उतना बेहतर आर्थिक परिणाम मिलने की संभावना रहेगी. हालांकि आमदनी बढ़ने के साथ खर्चों में भी इजाफा हो सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा. दिसंबर 2026 तक राहु अच्छी कमाई के अवसर देने में सहयोगी रह सकते हैं. खासतौर पर नवंबर और दिसंबर के दौरान आर्थिक मामलों में परिस्थितियां आपके पक्ष में जाती दिखाई देंगी.
पेशेवर जीवन
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए जुलाई की शुरुआत से 9 अक्टूबर तक का समय विस्तार और प्रगति के संकेत दे रहा है. इस अवधि में नए अवसर मिलने की संभावना रहेगी. लेकिन 9 अक्टूबर के बाद कुछ चुनौतियां दोबारा सामने आ सकती हैं. पूरे उत्तरार्ध में लगातार मेहनत करनी पड़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों में जो घर से दूर रहकर कार्य कर रहे हैं, उन्हें बेहतर अवसर और लाभ मिलने के संकेत हैं. दिसंबर के बाद नौकरी से जुड़े मामलों में केतु का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है.
शिक्षा
जुलाई से अक्टूबर के बीच बृहस्पति का प्रभाव विद्यार्थियों के लिए विशेष महत्व रखेगा. जो छात्र अपने घर से दूर या विदेश में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें इस अवधि में अपेक्षाकृत अच्छे परिणाम मिलेंगे. हालांकि नवंबर और दिसंबर में परिस्थितियां थोड़ी संवेदनशील रह सकती हैं. इसलिए पढ़ाई में किसी भी तरह की ढिलाई से बचनें. पूरे उत्तरार्ध में सफलता पाने के लिए नियमित अध्ययन और अनुशासन बनाए रखना आवश्यक रहेगा. लापरवाही करने पर राहु-केतु और शनि का प्रभाव पढ़ाई से जुड़े मामलों में कुछ रुकावटें पैदा कर सकता है.
सेहत
अगले छह महीनों में स्वास्थ्य के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता रहेगी. इस दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कमजोर रह सकती है. इसलिए ऐसी जगहों या परिस्थितियों से दूरी बनाए रखें, जहां संक्रमण या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की आशंका अधिक हो. खान-पान में संतुलन और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा. दिनचर्या और भोजन पर नियंत्रण रखेंगे तो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से काफी हद तक बचाव संभव होगा.