scorecardresearch
 

Guru Gochar In Budh Nakshatra 2026: बुध के नक्षत्र में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, 19 अगस्त से मकर समेत 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!

Guru Gochar In Budh Nakshatra 2026: अगस्त महीने में ग्रहों की चाल में बड़ा फेरबदल होने वाला है. 19 अगस्त को देवगुरु बृहस्पति अश्लेषा नक्षत्र में कदम रखेंगे. गुरु-बुध का यह दुर्लभ संयोग 4 चुनिंदा राशियों की किस्मत बदलने और धन के नए रास्ते खोलने आ रहा है.

Advertisement
X
गुरु का गोचर 2026 (Photo: Getty Images)
गुरु का गोचर 2026 (Photo: Getty Images)

Guru Gochar In Budh Nakshatra 2026: ज्योतिष के नजरिए से अगस्त का महीना काफी अहम माना जा रहा है. इस महीने कई ग्रहों की चाल बदलने वाली है, जिसका सीधा असर लोगों के जीवन पर देखने को मिलेगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह 19 अगस्त को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. यह नक्षत्र बुध ग्रह से जुड़ा हुआ है, ऐसे में गुरु-बुध का मेल कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ परिणाम लेकर आ सकती है. यह बदलाव न केवल करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार करेगा, बल्कि रिश्तों और निर्णय लेने की क्षमता को भी मजबूत करेगा.

गुरु और बुध का मिलन क्यों है खास?

ज्योतिष में बुध को बुद्धि, संवाद, व्यापार और विश्लेषण का कारक माना जाता है, जबकि गुरु ज्ञान, भाग्य और विस्तार का प्रतीक है. जब गुरु, बुध के नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो व्यक्ति की सोच में स्पष्टता आती है. नए आइडिया तेजी से आते हैं. निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है. करियर और बिजनेस में ग्रोथ के मौके बढ़ते हैं. रिश्तों में समझ और तालमेल मजबूत होता है. यही वजह है कि इस गोचर को बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है.

मिथुन राशि

19 अगस्त के बाद मिथुन राशि वालों के लिए समय अनुकूल हो सकता है. रुके हुए काम पूरे होंगे. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार में नई डील मिलने के संकेत मिलेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. इसके अलावा परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के मौके भी मिलेंगे.

Advertisement

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर खासतौर पर फायदेमंद साबित हो सकता है. काम की सराहना होगी. सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा. नई नौकरी के अवसर बन सकते हैं. बिजनेस में विस्तार के योग बन रहे हैं. इस दौरान नए रिश्ते भी बन सकते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा.

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए यह समय राहत लेकर आएगा. पैसों से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे कम होंगी. नया काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है. परिवार का सहयोग मिलेगा. मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ेगा. यह समय आपके लिए नई शुरुआत का संकेत दे सकता है.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन शुभ संकेत दे रहा है. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में मुनाफा प्राप्त होगा. फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है. सही समय पर सही फैसले लेने की क्षमता बढ़ेगी. यह समय आपके करियर को नई ऊंचाई दे सकता है.

गुरु गोचर में करें ये आसान उपाय

- भगवान विष्णु की पूजा करें
- पीले रंग के वस्त्र धारण करें
- पीली दाल, केला और हल्दी का दान करें.
- ऊं बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करें.
- गाय को हरा चारा खिलाएं.
- अपनी वाणी में मधुरता रखें और किसी का दिल न दुखाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement