scorecardresearch
 

Quote of the Day: मुश्किल वक्त में ना करें ये 1 भूल, बस 1 सही फैसला दिला सकता है कामयाबी!

Quote of the Day:जीवन में जब भी कोई अचानक बड़ी परेशानी आए, तो प्रॉब्लम पर नहीं बल्कि सोल्यूशन पर फोकस करें. जानें गौर गोपाल दास की वो सीख जो आपकी जिंदगी को देखने का नजरिया पूरी तरह बदल देगी.

Advertisement
X
मुसीबत के वक्त खुद को परेशान करने के बजाय हमें खुद से सही सवाल पूछना चाहिए. 
मुसीबत के वक्त खुद को परेशान करने के बजाय हमें खुद से सही सवाल पूछना चाहिए. 

जीवन में हमेशा एक जैसा समय नहीं रहता.  कभी खुशियां आती हैं, तो कभी परेशानियां हमें घेर लेती हैं. जब भी कोई मुसीबत आती है, तो अमूमन हम सब एक ही गलती करते हैं. हम सोचने लगते हैं कि मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ?, इसमें मेरी क्या गलती थी? या मुझे ही इस मुश्किल में क्यों डाला गया?

मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास जी इस बात को एक बेहद आसान उदाहरण से समझाते हैं.  मान लीजिए, अगर आपको रास्ते में किसी सांप ने काट लिया, तो आप क्या करेंगे? क्या आप उस सांप के पीछे भागेंगे कि उसने आपको क्यों काटा? या फिर आप तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज करवाएंगे? जाहिर है, समझदारी घाव को ठीक करने में है, सांप के पीछे भागने में नहीं.

लेकिन असल जिंदगी में हम इसका बिल्कुल उल्टा करते हैं. हम समस्या के पीछे भागते रहते हैं और खुद को बेबस महसूस कराते हैं. गौर गोपाल दास जी के अनुसार, मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ? यह सवाल हमें हमेशा बीते हुए कल (अतीत) में उलझाए रखता है, जिसे हम कभी बदल नहीं सकते.  मुसीबत के वक्त खुद को परेशान करने के बजाय हमें खुद से सही सवाल पूछना चाहिए. 

Advertisement

जैसे ही हम अपना सवाल बदलकर खुद से पूछते हैं कि अब जो परिस्थिति आ गई है, उसे ठीक करने के लिए मैं क्या कर सकता हूं? वैसे ही हमारी सोच बदल जाती है. यह एक सवाल हमें कमजोरी से निकालकर मजबूती की तरफ ले जाता है.  हमारा दिमाग क्यों के जाल से बाहर निकलकर क्या करना है यानी समाधान खोजने में लग जाता है. 

इसलिए, जब भी जीवन में कोई अचानक बड़ी परेशानी आए, तो प्रॉब्लम पर नहीं, बल्कि सोल्यूशन पर फोकस करें. यह सोचें कि यह परिस्थिति आपको क्या सिखा रही है? आपके हाथ में इस वक्त क्या है?  सही सवाल पूछकर ही आप जिंदगी में खुश रह सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement