यूट्यूबर सौरभ जोशी जो भी करते हैं, वो हॉट टॉपिक बन जाता है. कंटेंट के नाम पर व्यूज कैसे बटोरने हैं ये कोई उनसे सीखे. इसमें उन्होंने पत्नी अवंतिका को भी ट्रेन कर दिया है.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
सौरभ ने यूट्यूब पर नया वीडियो पोस्ट किया है. इसमें अवंतिका ने कुछ ऐसा किया है, जिसे देखकर आपके होश उड़ने तय हैं. उन्होंने सौरभ को नहाते हुए कैप्चर किया है.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
व्लॉग में सौरभ और अवंतिका ने एक दूसरे को पॉज (रोकने) करने का गेम खेला. इस मजेदार चैलेंज को उन्होंने कई दिन पहले शूट किया था. लेकिन पोस्ट अब जाकर किया है.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
अवंतिका ने ये चैलेंज पति सौरभ को नहाते हुए रिकॉर्ड कर शुरू किया. सौरभ ने उनसे कहा कि वो नहाकर आते हैं, तब इस चैलेंज को शुरू करेंगे. मगर अवंतिका को खुराफात सूझ गई.
Photo: Screengrab
वो वॉशरूम में जाती हैं और सौरभ को नहाते हुए कैमरे में दिखाती हैं. पत्नी की हरकत देख सौरभ भी चौंक जाते हैं. उनके मुंह पर साबुन लगा हुआ था. वो कुछ देख नहीं पा रहे थे.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
सौरभ ने अवंतिका पर नाराज होते हुए कहा- नहाते हुए क्यों? नहाने के बाद करना शुरू. आप ऐसे क्यों कर रहे हो? इस दौरान अवंतिका जोर-जोर से हंसने लगीं.
Photo: Screengrab
उन्होंने पत्नी को कहा कि उनकी आंखों में साबुन जा रहा है. तब अवंतिका ने सौरभ की आंखों पर पानी डाला. व्यूज के लिए बाथरूम तक कैमरा पहुंचाने के लिए लोगों ने अवंतिका को ट्रोल किया है.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
ये व्लॉग देखने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. लोगों की नजरें सौरभ के अलावा उनके बाथरूम में रखे शैंपू, कंडीशनर पर भी पड़ी है. किसी ने इस एक्ट को स्क्रिप्टेड कहा.
Photo: Screengrab
किसी को लगता है कपल बाथरूम के अंदर का नजारा दिखाकर शैंपू ब्रांड को प्रमोट कर रहा है. कुछ लोगों ने कहा- बकवास कंटेंट.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs