मध्य प्रदेश के दतिया में भी मतगणना हो रही है. वहां पहले डाक मतपत्रों की गिनती के हो रही है. दतिया में कुल 15 राउंड की काउंटिंग होगी. इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच है. बीजेपी ने विधानसभा चुनाव 2023 में हारे पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष को टिकट दिया है. वहीं, कांग्रेस ने दतिया राजघराने से आने वाले घनश्याम सिंह को प्रत्याशी बनाया है. दतिया उपचुनाव में कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाताओं में से 1 लाख 57 हजार 473 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था.