scorecardresearch
 

Ravan Dahan 2026: 35 लाख में तैयार हुआ 221 फुट का रावण, इको-फ्रेंडली पटाखों से होगा दहन

दशहरा महोत्सव पर पंचकूला के सेक्टर-5 में 221 फुट के ऊंचे विशालकाय रावण का दहन किया जाएगा. इस रावण को बनाने में करीब 34 से 35 लाख रुपए खर्च हुए हैं. रावण के इस पुतले का दहन इको-फ्रेंडली पटाखों से किया जाएगा.

Advertisement
X
रावण के इस विशालकाय पुतले को बनाने और खड़ा करने में कारीगरों ने दिन-रात मेहनत की है. (Photo: ITG)
रावण के इस विशालकाय पुतले को बनाने और खड़ा करने में कारीगरों ने दिन-रात मेहनत की है. (Photo: ITG)

आज देशभर में धूमधाम से दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन रावण के पुतलों का दहन करने की परंपरा है. लेकिन पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में एक खास पुतले का दहन किया जाएगा. यहां दशहरा महोत्सव पर 221 फुट के ऊंचे विशालकाय रावण का दहन किया जाएगा. इस रावण को बनाने में करीब 34 से 35 लाख रुपए खर्च हुए हैं. रावण के इस पुतले का दहन इको-फ्रेंडली पटाखों से किया जाएगा. इस विशालकाय रावण को बनाने और खड़ा करने के लिए कारीगर दिन-रात जुटे हुए थे. शहर के लोगों में इस रावण दहन को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है.

श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु गोयल ने महोत्सव की तैयारियों और 221 फुट ऊंचे रावण के निर्माण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 221 फुट ऊंचे रावण के विशालकाय पुतले को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है. रावण दहन के आस-पास बैरिकेडिंग की जाएगी और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी. ताकि कोई भी व्यक्ति निर्धारित सुरक्षा घेरे में प्रवेश न कर सके. आयोजकों का लक्ष्य कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना है.

दिल्ली के द्वारका में भी 221 फुट का पुतला
दिल्ली के द्वारका में भी इस बार दशहरे पर रावण का विशालकाय पुतला आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. द्वारका सेक्टर-10 के रामलीला मैदान में तैयार किए गए इस पुतले की ऊंचाई 221 फीट है. इसकी विशालता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह करीब 22 मंजिला इमारत के बराबर है. इतने ऊंचे रावण को देखने के लिए लोगों में खास उत्सुकता है.

Advertisement

40 लाख में तैयार हुआ पुतला
इस विशाल रावण के पुतले को बनाने में कई खास चीजों का इस्तेमाल किया गया है. लगभग 7 टन लोहे से बने इस पुतले को 120 कारीगरों ने तीन महीने की मेहनत के बाद तैयार किया है. इसे तैयार करने में करीब 40 लाख रुपये खर्च हुए हैं. इसकी 221 फीट ऊंचाई और 25 फीट का मुकुट इसे खास बनाते हैं. विशाल ढांचे और भव्य रूप के चलते यह रावण का पुतला सामान्य पुतलों से काफी अलग नजर आता है.

इनपुट- उमंग शारोन/मनीष चौरसिया

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement