scorecardresearch
 
Advertisement
धर्म की ख़बरें

द ग्रेट खली से विराट कोहली तक...प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंच चुके हैं ये सेलेब्स, देखें PHOTOS

celebrities in premanand maharaj ashram
  • 1/9

वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज से मिलने, दर्शन करने और उनका मार्गदर्शन लेने के लिए अक्सर बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज उनके आश्रम राधाकेली कुंज पहुंचते हैं. इन सेलेब्स में कई लोगों के नाम शामिल हैं. इन सभी सेलेब्स में सबसे पहला नाम विराट कोहली अनुष्का शर्मा का माना जाता है, जब वह पहली बार उनसे मिलने पहुंचे थे.

तो आइए जानते हैं कौन-कौन सेलेब्स उनसे मिलने पहुंच चुके हैं.

(Photo: Youtube/Bhajanmargofficial)
 

celebrities in premanand maharaj ashram
  • 2/9

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब तक कुल 4 बार वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे हैं. पहली बार वह जनवरी 2023, दूसरी बार मई 2025, तीसरी बार दिसंबर 2025 और चौथी बार यानी हाल ही में 17 फरवरी 2026 को वृंदावन पहुंचे. 

(Photo: Youtube/Bhajanmargofficial)

celebrities in premanand maharaj ashram
  • 3/9

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा (सितंबर 2025)

शिल्पा शेट्टी अक्सर अपनी धार्मिक आस्था के लिए जानी जाती हैं लेकिन सितंबर 2025 में उनके साथ राज कुंद्रा भी वहां पहुंचे थे. मुलाकात के दौरान महाराज ने जीवन की नश्वरता और दान के महत्व पर चर्चा की थी.

राज कुंद्रा उनकी बातों से इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि वह अपनी किडनी दान करेंगे.

(Photo: Youtube/Bhajanmargofficial)

Advertisement
celebrities in premanand maharaj ashram
  • 4/9

हेमा मालिनी (अक्टूबर 2025)

मथुरा की सांसद होने के नाते हेमा मालिनी अक्सर संतों के संपर्क में रहती हैं लेकिन प्रेमानंद जी के प्रति उनकी विशेष श्रद्धा है. वह अक्टूबर 2025 में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंची थीं. उन्होंने महाराज से ब्रज के विकास और अपनी व्यक्तिगत साधना को लेकर मार्गदर्शन मांगा था. महाराज जी ने उन्हें राजनीति में रहते हुए भी 'कर्म योगी' बनने और राधा रानी के चरणों में मन लगाए रखने की सलाह दी.

(Photo: Youtube/Bhajanmargofficial)

celebrities in premanand maharaj ashram
  • 5/9

मीका सिंह (अक्टूबर 2025)

आमतौर पर अपनी हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल के लिए पहचाने जाने वाले मीका सिंह जब आश्रम पहुंचे तो उनका अंदाज बिल्कुल बदला हुआ था. वह काफी साधारण तरीके से वहा ंपहुंचे थे. मीका ने वहां उपस्थित भक्तों के साथ मिलकर संकीर्तन किया था.

(Photo: Youtube/Bhajanmargofficial)

celebrities in premanand maharaj ashram
  • 6/9

रैपर बादशाह

बादशाह ने महाराज जी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर देखे थे, जिसके बाद उन्होंने उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने की इच्छा जताई थी. बादशाह ने मानसिक शांति और इंडस्ट्री के तनाव को लेकर सवाल किए थे. महाराज जी ने उन्हें बहुत ही सरल भाषा में समझाया कि बाहरी शोर से बचने के लिए अंदर का मौन जरूरी है. 

(Photo: Youtube/Bhajanmargofficial)
 

celebrities in premanand maharaj ashram
  • 7/9

राजपाल यादव (दिसंबर 2025 / फरवरी 2026)

राजपाल यादव वृंदावन घूमने जाते रहते हैं लेकिन वह पिछले साल महाराज से भी मिलने पहुंचे थे. एक मुलाकात में राजपाल यादव महाराज जी के सामने रो पड़े थे. महाराज जी ने उन्हें सांत्वना दी और कहा कि जो व्यक्ति राधा नाम का आश्रय ले लेता है, उसका बुरा वक्त भी उसका भला करके जाता है. 

(Photo: Youtube/Bhajanmargofficial)
 

celebrities in premanand maharaj ashram
  • 8/9

द ग्रेट खली

पूर्व WWE रेसलर द ग्रेट खली (दलीप सिंह राणा) भी वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने पहुंच चुके हैं. खली पहली बार जनवरी 2024 में महाराज जी से मिले थे। इसके बाद अगस्त 2024 में वे फिर से अपने पूरे परिवार (पत्नी और बेटी) के साथ महाराज जी के आश्रम पहुंचे थे.

(Photo: Youtube/Bhajanmargofficial)

celebrities in premanand maharaj ashram
  • 9/9

आशुतोष राणा

एक्टर और राइटर आशुतोष राणा भी उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं जो प्रेमानंद जी महाराज के प्रति गहरी श्रद्धा रखते हैं. वह मई 2024 और फिर जुलाई 2025 में महाराज जी के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे थे, वे अक्सर अपनी पत्नी और अभिनेत्री रेणुका शहाणे के साथ महाराज जी के सत्संग में शामिल होते हैं.

(Photo: Youtube/Bhajanmargofficial)

Advertisement
Advertisement
Advertisement