scorecardresearch
 

'घर आकर कहते थे, मर जाओ'! पत्नी और ससुराल वालों से तंग इंजीनियर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

अलवर में एक इंजीनियर की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. रेलवे ट्रैक पर वंदे भारत ट्रेन के सामने कूदकर जान देने की घटना के बाद परिजनों ने पत्नी और उसके मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

Advertisement
X
पत्नी और ससुराल वालों से परेशान इंजीनियर ने दी जान (Photo: itg)
पत्नी और ससुराल वालों से परेशान इंजीनियर ने दी जान (Photo: itg)

राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़-मालाखेड़ा रेल मार्ग के मध्य स्थित ढिगावडा रेलवे स्टेशन के समीप एक इंजीनियर ने पत्नी व उसके परिजनों से परेशान होकर वन्दे भारत ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. इस घटना की सूचना पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शव को कब्जे में लेकर राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया. मृतक की शिनाख्त अलवर के मोती नगर काली मोरी निवासी गगन अग्रवाल के रूप में हुई. पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

परिजन ललित मोहन गुप्ता ने बताया कि उन्हें मृतक गगन अग्रवाल के बड़े भाई ने सूचना दी कि उसने राजगढ़-मालाखेड़ा रेल मार्ग के मध्य स्थित ढिगावडा स्टेशन के समीप वन्दे भारत ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली है. उन्होंने बताया कि उसके आत्महत्या का प्रारम्भिक कारण यह है कि उसकी पत्नी सहित उसके मायके वालों ने उसे प्रताड़ित किया हुआ था. इसलिए डिप्रेशन में आकर उसने आत्महत्या कर ली है. 

इस सम्बंध में मृतक के भाई अलवर के मोती नगर, काली मोरी निवासी निर्मल कुमार अग्रवाल ने मामला दर्ज करवाया है कि उसका छोटा भाई गगन अग्रवाल ने ढिगावडा स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर जान दे दी है. रिपोर्ट में बताया कि उसके छोटा भाई को उसकी पत्नी, सास व ससुर शादी के बाद से ही आत्महत्या करने को कहते थे. इसको लेकर काफी बार समझाया लेकिन वो नहीं माने. 2 से 4 महीने में पत्नी व उसके परिजन आते तो आत्महत्या करने को कहते थे. 

Advertisement

परिजनों ने इंजीनियर की पत्नी और उसके मायके के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों ने कहा कि उसकी पत्नी उसे लगातार टॉर्चर कर रही थी. इसके चलते डिप्रेशन में रहता था. आए दिन दोनों की लड़ाई होती थी. परिजनों ने इस संबंध में मामले के लिए की शिकायत पुलिस को दी है. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement