scorecardresearch
 

23 करोड़ कैश, 92 KG चांदी-सोना... सांवलिया सेठ मंदिर को मिला 31 करोड़ का दान, भंडार से निकला सोना

राजस्थान के सांवलिया सेठ के दरबार में जब भंडार खुला, तो चढ़ावे की गिनती पांच चरणों में की गई. इसमें कैश करीब 23.58 करोड़ रुपये निकले. वहीं कुल चढ़ावा 31.17 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा. इसके अलावा सोना, चांदी और 19 देशों की विदेशी करेंसी भी मिली.

Advertisement
X
सांवलिया सेठ मंदिर में करोड़ों का चढ़ावा. (Photo: ITG)
सांवलिया सेठ मंदिर में करोड़ों का चढ़ावा. (Photo: ITG)

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित श्रीसांवलिया सेठ मंदिर में भक्तों ने दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाया है. मंदिर के भंडार की पांच चरणों में गिनती हो चुकी है. कैश राशि, भेंटकक्ष, मनीऑर्डर और ऑनलाइन दान को मिलाकर कुल चढ़ावा 31 करोड़ 17 लाख 92 हजार 129 रुपये रहा. इसमें कैश के साथ सोना-चांदी और 19 देशों की विदेशी करेंसी भी शामिल है.

मेवाड़ के कृष्णधाम श्रीसांवलिया सेठ मंदिर में हर महीने बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं. भक्त यहां अपनी मनोकामनाओं के साथ भेंट अर्पित करते हैं. इस बार भी मंदिर के भंडार से करोड़ों रुपये की राशि सामने आई है. मंदिर मंडल ने गिनती पूरी होने के बाद चढ़ावे के अंतिम आंकड़े जारी किए हैं. भंडार की गिनती पांच चरणों में की गई. इन पांचों चरणों में कुल 23 करोड़ 58 लाख 44 हजार 818 रुपये कैश थे.

Sanwaliya Seth Temple Receives Over Rs 31 Crore in Donations Gold Silver

पहले चरण में 9 करोड़ 35 लाख 65 हजार 100 रुपये की गिनती हुई. दूसरे चरण में 5 करोड़ 94 लाख 35 हजार रुपये मिले. तीसरे चरण में 6 करोड़ 10 लाख 12 हजार रुपये की राशि सामने आई. चौथे चरण में 1 करोड़ 74 लाख 10 हजार रुपये गिने गए, जबकि पांचवें और अंतिम चरण में 44 लाख 22 हजार 718 रुपये निकले.

Advertisement

इस तरह भंडार की कैश राशि 23 करोड़ 58 लाख रुपये से ज्यादा रही. इसके अलावा भेंटकक्ष, मनीऑर्डर और ऑनलाइन मिले दान को जोड़ने के बाद कुल चढ़ावा 31.17 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया. सांवलिया सेठ के दरबार में भक्तों ने नकदी के अलावा सोना और चांदी भी चढ़ाया.

यह भी पढ़ें: किसान ने भगवान के नाम कर दी सारी प्रॉपर्टी... तहसील में की रजिस्ट्री... सांवलिया सेठ के नाम दान की कहानी

भंडार और भेंटकक्ष से कुल 930 ग्राम 100 मिलीग्राम सोना निकला. इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये है. वहीं, चांदी 92 किलो 242 ग्राम 320 मिलीग्राम थी. इसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई गई है. मंदिर में चढ़ाया जाने वाला सोना-चांदी श्रद्धालुओं की भेंट होती है. इसकी कीमत का आकलन मात्रा और बाजार भाव के आधार पर किया जाता है.

Sanwaliya Seth Temple Receives Over Rs 31 Crore in Donations Gold Silver

19 देशों की विदेशी करेंसी भी चढ़ावे में शामिल

इस बार सांवलिया सेठ के भंडार और भेंटकक्ष से विदेशी करेंसी भी मिली. 19 देशों की करेंसी चढ़ावे में मिली. इनमें कुवैत, कतर, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, भूटान, कनाडा, थाईलैंड, नेपाल, जॉर्डन, रवांडा, कोरिया, जॉर्जिया, घाना, इंग्लैंड, ओमान, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और चीन सहित अन्य देशों की करेंसी शामिल है. इन विदेशी करेंसी की भारतीय रुपयों में अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 15 हजार 700 रुपये है.

Advertisement

मंदिर में मिलने वाला चढ़ावा सिर्फ भंडार में डाली गई नकदी तक सीमित नहीं है. श्रद्धालु भेंटकक्ष, मनीऑर्डर और ऑनलाइन भी दान करते हैं. इस बार इन सभी माध्यमों से मिली राशि को मिलाकर कुल चढ़ावा 31 करोड़ 17 लाख 92 हजार 129 रुपये रहा. कैश भंडार की गिनती पूरी होने के बाद मंदिर प्रबंधन ने आंकड़े जारी किए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement