चित्तौड़गढ़
चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) राजस्थान राज्य के 33 जिलों में से एक है. यह इस जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है (Chittorgarh Administrative Headquarter). चित्तौड़गढ़ का आधुनिक जिला 1 अगस्त 1948 को विभिन्न रियासतों: मेवाड़, प्रतापगढ़, टोंक और झालावाड़ के कुछ हिस्सों को एकीकृत करके स्थापित किया गया था (Formation of Chittorgarh).
2011 की जनगणना के अनुसार इस जिले क्षेत्रफल 7,822 वर्ग किमी है (Chittorgarh Area). इस जिले की जनसंख्या 15.44 लाख है (Chittorgarh Population) और जनसंख्या घनत्व 193 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है (Chittorgarh Density). चित्तौड़गढ़ में प्रत्येक 1000 पुरुषों पर 970 महिलाओं का लिंगानुपात है (Chittorgarh Sex Ratio). इस जिले की साक्षरता दर 62.51% है (Chittorgarh Literacy).
यह 7वीं शताब्दी के चित्तौड़गढ़ किला के लिए प्रसिद्ध है. इस किले के परिसर में कई मंदिरों और स्मारक स्थापित हैं. यहां 9-मंजिला विजय स्तम्भ है जो लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से बना हुआ है. इस किले पास में ही राजपूत शैली का फतेह प्रकाश महल स्थित है (Chittorgarh Fort).
चित्तौड़गढ़ के यहां के असंख्य राजपूत वीरों ने अपने देश और धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया है. यहां राजपूत वीरांगनाओं ने कई अवसर पर अपने स्तीत्व की रक्षा के लिए अपने बाल-बच्चों सहित जौहर की अग्नि में खुद की आहूति दी है (Chittorgarh District).
यहां के दार्शनिक स्थलों में चित्तौड़गढ़ का दुर्ग, राणा पूंजा भवन, पद्मिनी का महल, राव रणमल की हवेली, सूर्यकुण्ड और महासती (जौहर स्थल) शामिल है (Chittorgarh Tourism).
Famous Forts in India: अगर आप इस 15 अगस्त को कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको देश के कुछ ऐसे ऐतिहासिक किलों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं. यहां घूमने के साथ आपको भारत के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और वास्तुकला को करीब से जानने का मौका मिलेगा.
लोग मंदिरों में नारियल चढ़ाते हैं, फूल चढ़ाते हैं, सोना-चांदी चढ़ाते हैं. लेकिन राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक भक्त ने ऐसी भेंट चढ़ाई, जो सबसे अनूठी है. एक श्रद्धालु ने अपनी सवा 10 बीघा कृषि भूमि और दो मंजिला मकान भगवान श्री सांवलिया सेठ के नाम कर दिया. रजिस्ट्री तहसील में हुई और कागजात मंदिर मंडल के नाम दर्ज किए गए.
राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी धाम में एक श्रद्धालु ने अपनी सवा 10 बीघा कृषि भूमि और दो मंजिला मकान मंदिर के नाम दान कर दिया. सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद संपत्ति मंदिर मंडल के नाम दर्ज कर दी गई. इस अनोखे दान की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है और इसे श्रद्धा व व्यक्तिगत आस्था का विशेष उदाहरण माना जा रहा है.
राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवरिया सेठ मंदिर में श्रद्धालुओं की अगाध आस्था का एक और अद्भुत और भव्य नजारा देखने को मिला. मध्य प्रदेश के देवास जिले से आए एक श्रद्धालु परिवार ने भगवान सांवरिया सेठ के चरणों में 11.4 किलो चांदी चढ़ाई है.
चित्तौड़गढ़ स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर में मध्य प्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ से आए एक श्रद्धालु परिवार ने 11 किलो 400 ग्राम वजनी चांदी की 19 सिल्लियां भगवान को भेंट कीं. मौजूदा बाजार कीमत के अनुसार इनकी कीमत 26 लाख रुपये से ज्यादा है. मंदिर प्रशासन ने विधिवत भेंट स्वीकार कर परिवार का सम्मान किया.
लोकसभा चुनाव 2024 बेहद नज़दीक हैं. नरेंद्र मोदी की अगुआई में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने के लिए पूरा ज़ोर लगा रही है. वहीं, विपक्षी दल भी उलटफेर करने की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं. चुनाव से पहले राजस्थान की चित्तौड़गढ़ सीट पर क्या हैं सियासी समीकरण, वीडियो में जानिए. (रिपोर्ट: पीयूष मूंदड़ा)
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के सुविख्यात कृष्ण धाम सांवलिया जी मंदिर में इस महीने दान पात्र से दस करोड़ से ज्यादा की राशि निकल चुकी है. अभी गिनती का तीसरा दिन है और सोने चांदी के जेवरातों की गणना बाकी है. बता दें कि यहां हर महीने अमावस्या से एक दिन पहले दान पात्र खोलकर राशि की गिनती की जाती है.
Chittorgarh Water Park Vandalized: आरोपियों का तर्क था कि वे स्थानीय लोग हैं, इसलिए उनसे वाटर पार्क में फीस नहीं ली जाए. जब पार्क प्राधिकरण ने मना कर दिया, तो हाथापाई शुरू हो गई और आरोपियों ने कुछ आसपास के लोगों को मौके पर बुला लिया.
राजस्थान की तपती रेत के बीच अरावली की प्राचीन पहाड़ियां इतिहास और प्रकृति का अनूठा संगम हैं. माउंट आबू के दिलवाड़ा मंदिर से लेकर कुंभलगढ़ और भानगढ़ के ऐतिहासिक किलों तक, जानिए अरावली क्षेत्र के 5 ऐसे शानदार स्थलों के बारे में जो आपकी यात्रा को बेहद यादगार बना देंगे.
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर में जयपुर का एक श्रद्धालु 137 ग्राम सोने से बनी बांसुरी लेकर पहुंचा. इस बांसुरी की कीमत करीब 20 लाख रुपये है. श्रद्धालु फैमिली ने इसे भगवान श्री सांवलिया सेठ को श्रद्धा के साथ अर्पित कर दिया.
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर में जयपुर के एक श्रद्धालु परिवार ने 137 ग्राम शुद्ध सोने की बांसुरी भेंट की है. मंदिर प्रशासन के अनुसार इसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण और बांसुरी का विशेष संबंध माना जाता है. श्रद्धालु परिवार ने इसी आस्था और श्रद्धा के भाव से यह अनोखी भेंट अर्पित की.
Famous Forts in Rajasthan: राजस्थान के ये भव्य पहाड़ी किले सिर्फ ऐतिहासिक धरोहर ही नहीं, बल्कि राजपूती शौर्य, त्याग और समृद्ध संस्कृति के जीवंत प्रतीक भी हैं. अगर आप इतिहास, वास्तुकला और खूबसूरत नजारों का आनंद लेना चाहते हैं तो इन किलों की सैर आपके लिए यादगार अनुभव साबित हो सकती है.
Famous Forts in India: भारत के ऐतिहासिक किले अपनी भव्यता, वास्तुकला और गौरवशाली इतिहास के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. ये किले आज भी देश की समृद्ध संस्कृति और वीरता की गाथाओं को जीवंत रखते हैं. अगर आप घूमने के साथ इतिहास को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो इन किलों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें.
चित्तौड़गढ़ के अमीर कारोबारी और बीजेपी नेता रमेश ईनाणी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में कथित संत रमताराम पर हत्या की साजिश रचने के आरोप सामने आए हैं. जिसका खुलासा खुद शूटर मनीष दुबे ने किया है. पढ़ें इस अनोखे कत्ल की पूरी कहानी.
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का असर बढ़ गया है. कई शहरों में तापमान 45 से 48 डिग्री तक पहुंचा, IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के कई इलाकों में हीटवेव जारी रह सकती है.
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक अमीर कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या हो गई. कारोबारी की हत्या CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. चंद घंटों में शूटर भी पकड़ा गया. CCTV में आई आईं तस्वीरें एक भीड़ भरी सड़क की है. जिंदगी अपनी रफ्तार पर है. लोग अपने-अपने काम से जा रहे हैं. लेकिन तभी बीच सड़क पर कुछ ऐसा होता है, जिसके कुछ ही देर बाद पूरा शहर दहल जाता है. देखें वारदात.
राजस्थान के मेवाड़ स्थित प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में एक कबूतर की अनोखी भक्ति चर्चा में है. दावा है कि वह रोज़ मंदिर खुलने का इंतजार करता है और कपाट खुलते ही सबसे पहले अंदर जाकर चरणामृत ग्रहण करता है. इस दृश्य ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया है और आस्था की नई मिसाल पेश की है.
सिसकियों, सन्नाटे और मातम के बीच राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक घर की खुशियां पलभर में उजड़ गईं. तीन दिन पहले दूल्हा बना इकलौता बेटा, उसी घर में तीन बहनों की शादी के दिन डंपर की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गया. जिस आंगन में शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां अब चीखें और आंसू हैं. हर किसी के मन में बस एक सवाल, आखिर इस घर की खुशियों को किसकी नजर लग गई.
चित्तौड़गढ़ में पुलिस ने हाईवे पर पीछा कर एक अशोक लीलैंड ट्रक पकड़ा, जिसमें प्याज के कट्टों के बीच छिपाकर 3 किलो अफीम और 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. करीब 50 लाख की इस खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार हुए. जांच में सामने आया कि ड्रग्स मध्य प्रदेश से लाकर पंजाब भेजी जा रही थी.
चित्तौड़गढ़ में मां-बेटी पर तेजाब फेंकने के मामले में अजमेर की महिला उत्पीड़न कोर्ट ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है. इस हमले में 12 साल की बच्ची की आंखों की रोशनी चली गई थी. अदालत ने इसे बेहद जघन्य अपराध बताते हुए सख्त टिप्पणी की और पीड़ितों को अतिरिक्त मुआवजा देने की सिफारिश की.
यूपी कैडर के IAS अभय सिंह पर उनकी मां रेखा सिंह ने मकान कब्जाने, मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. मां की शिकायत पर नियुक्ति विभाग ने उनसे जवाब मांगा है. हालांकि, अभय सिंह ने आरोपों को नकारते हुए इसे अपने भाई द्वारा किया गया 'ब्रेनवॉश' बताया है.