scorecardresearch
 

'मैं खुद को संभाल नहीं पाई...', जयपुर के मंदिर में अचानक रोने लगीं बिहार की विधायक मैथिली ठाकुर, भावुक वीडियो वायरल

Maithili Thakur Crying Video: जयपुर के सुप्रसिद्ध आराध्य देव गोविंददेवजी मंदिर में रविवार को एक बेहद भावुक दृश्य देखने को मिला. सुप्रसिद्ध लोक गायिका और बिहार के दरभंगा (अलीनगर) से विधायक मैथिली ठाकुर भगवान के दरबार में दर्शन करने पहुंचीं, जहां भक्तों की भक्ति और भजनों की गूंज सुनकर वे अपने आंसू नहीं रोक पाईं.

Advertisement
X
Maithili Thakur
Maithili Thakur

बिहार के मधुबनी की बेटी, प्रख्यात लोक गायिका और दरभंगा के अलीनगर से BJP विधायक मैथिली ठाकुर जयपुर के ऐतिहासिक गोविंददेवजी मंदिर में दर्शन के दौरान भाव विह्वल हो गईं. मंदिर के भक्तिमय वातावरण और भक्तों के भजनों ने उनके हृदय को ऐसा छुआ कि उनकी आंखों से आंसुओं की धारा बह निकली.

मैथिली ठाकुर अपने दोनों भाइयों, ऋषभ और अयाची के साथ मंदिर पहुंची थीं. जब वहां भजन गूंज रहा था, "आज तो नवेली राधा गोरल पूजण आई छै, गोरल पूजण आई छै", तब मैथिली खुद को रोक नहीं पाईं. 

उन्होंने फेसबुक पर लिखा, "आज तक मैंने ऐसा कभी महसूस नहीं किया था. लेकिन जब मैं गोविंद देव जी मंदिर, जयपुर में दर्शन के लिए पहुंची, तो वहां का वातावरण, भक्तों के भजन, घंटियों और तालियों की गूंज ने मन को इतना छू लिया कि मैं खुद को संभाल नहीं पाई. आंखों से आंसू बहते रहें, ऐसा लगा जैसे मन का सारा बोझ हल्का हो गया हो."

मैथिली ठाकुर केवल एक गायिका ही नहीं, बल्कि सक्रिय राजनीतिज्ञ भी हैं. बीते साल ही उन्होंने BJP के टिकट पर अलीनगर सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा में अपनी जगह बनाई है.  देखें VIDEO:- 

Advertisement

'रंग राजस्थान रंग रथ यात्रा' में शामिल होने आईं जयपुर
मैथिली ठाकुर जयपुर में आयोजित ‘यूनिक रंग राजस्थान रंग रथ यात्रा’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची हैं. रविवार को उनका एक बड़ा म्यूजिक कंसर्ट भी प्रस्तावित है. मैथिली मैथिली, भोजपुरी और हिंदी में पारंपरिक लोकगीतों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध हैं और शास्त्रीय संगीत में भी प्रशिक्षित हैं.

CM भजनलाल शर्मा से मुलाकात
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी पार्टी की विधायक और गायिका मैथिली समेत उनके भाइयों का स्वागत किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ''अपनी सुरीली आवाज से भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाली, बिहार से युवा विधायक मैथिली ठाकुर जी ने आज मुख्यमंत्री निवास पर भेंट की.

यह भी पढ़ें: 'मंत्री जी ने जो जवाब दिया, उससे मैं संतुष्ट नहीं हूं...', विधानसभा में मैथिली ठाकुर ने कर दिया निरुत्तर

इस अवसर पर राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक कलाओं के संरक्षण व संवर्धन के विषय में सार्थक चर्चा हुई. युवा प्रतिभाओं का अपनी जड़ों से जुड़ाव सराहनीय है.''

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement