मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) भारतीय लोक और शास्त्रीय संगीत की एक प्रमुख गायिका हैं, जो अपनी मधुर आवाज और विविध भाषाओं में गायन के लिए प्रसिद्ध हैं. उनका जन्म 25 जुलाई 2000 को बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में हुआ था. उनके पिता पं. रमेश ठाकुर एक संगीत शिक्षक हैं, और उनकी मां भारती ठाकुर भी संगीत में रुचि रखती हैं. मैथिली का नाम देवी सीता के नाम पर रखा गया है, जो मिथिला की संस्कृति से जुड़ा हुआ है.
हाल ही में, मैथिली ठाकुर ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की है, जिससे उनके चुनावी मैदान में उतरने की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
मैथिली ने मात्र 4 वर्ष की आयु में अपने दादा से संगीत की शिक्षा लेना शुरू किया. 6 वर्ष की आयु में उनके पिता ने दिल्ली के द्वारका में स्थानांतरित होकर उन्हें बेहतर संगीत शिक्षा दिलवाने की दिशा में कदम बढ़ाया. उनके दो भाई, ऋषभ और आयाची भी संगीत में रुचि रखते हैं और उनके साथ मिलकर वे "मनस्पथ" नामक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं, जिसमें वे श्रीरामचरितमानस के दोहे गाते हैं.
मैथिली ने 2011 में ज़ी टीवी के "लिटिल चैंप्स" में भाग लिया था. इसके बाद, 2017 में उन्होंने सोनी टीवी के "राइजिंग स्टार" में भाग लिया और पहले फाइनलिस्ट के रूप में उभरीं. इस शो में उन्होंने "ॐ नमः शिवाय" गीत गाया था, जो उन्हें फाइनल में ले गया. हालांकि वे रनर-अप रहीं, लेकिन इस शो ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई.
मैथिली ने हिंदी, भोजपुरी, मैथिली, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, मराठी, तमिल, और अंग्रेज़ी सहित विभिन्न भाषाओं में गायन किया है. उनकी आवाज़ में लोक, शास्त्रीय और भक्ति संगीत का संगम है, जो उन्हें एक अद्वितीय स्थान प्रदान करता है.
लोकमत सूर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिक अवार्ड 2021: मैथिली को यह पुरस्कार सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के हाथों प्राप्त हुआ.राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया, जिसमें उन्हें "कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर" के रूप में सम्मानित किया गया.
बिहार के जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता और लोक गायिका मैथिली ठाकुर का एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें वो महिला सुरक्षा को लेकर बयान देती नजर आ रही हैं. फैक्ट चेक में पाया गया कि इस वीडियो का जमुई कांड से कोई लेना-देना नहीं है.
मैथिली ठाकुर को कुछ लोग सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि वो महंगी रोल्स रॉयस गाड़ी में घूम रही थीं. उन्हें मिल रही नफरत पर कंगना रनौत का गुस्सा फूटता हुआ नजर आया है. उन्होंने अपने अंदाज में ट्रोल्स को फटकारा है.
मैथिली ठाकुर से जब पूछा गया कि लोग उन्हें युवा मुख्यमंत्री के तौर पर देख रहे हैं और उनके लिए इस तरह की चर्चाओं का क्या मतलब है, तो उन्होंने कहा कि अभी मेरा फोकस दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने पर है.
‘पंचायत आजतक बिहार’ में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने राजनीति, मंत्री पद की इच्छा, मुख्यमंत्री बनने की चर्चाओं, आरक्षण और सोशल मीडिया आलोचना पर बात की. उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका फोकस पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारियों को पूरा करने पर है और वह युवाओं के लिए समान अवसर की बात करती हैं.
पटना में आयोजित 'पंचायत आजतक' कार्यक्रम में मंच पर खास तौर पर आमंत्रित रहीं गायिका और अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर. 'सियासत के सुर' सत्र में उनसे प्रदेश अंजना ओम कश्यप ने कई सवाल पूछे. क्या रहे मैथिली ठाकुर के जवाब, जानने के लिए देखें वीडियो.
स्वरा भास्कर ने पद्मावत फिल्म में जौहर सीन को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसपर बिहार की विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने फिर पलटवार किया है. उनका कहना है कि उन्होंने महिला होने के नाते एक्ट्रेस को जवाब देना जरूरी समझा.
पटना में BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने धर्म, कॉमनवेल्थ गेम्स, क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और बिहार की राजनीति से जुड़े कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. पप्पू यादव और राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमे को लेकर उन्होंने धर्म का मजाक उड़ाने को गलत बताया. प्रशांत किशोर के पुलिस पर लगाए आरोपों पर भी उन्होंने आपत्ति जताई, जबकि अरविंद केजरीवाल के बयान पर टिप्पणी से इनकार किया.
बिहार में सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार हो गया. नीतीश कुमार की सरकार में रहने वाले ज्यादातर मंत्रियों को दोबारा से कैबिनेट में जगह मिली है, लेकिन मंगल पांडेय सहित तीन बीजेपी नेताओं की छुट्टी हो गई है. इसमें एक नाम मंगल पांडेय का है, जिनके विभाग को लेकर मैथिली ठाकुर ने विधानसभा में सवाल उठाया था.
यह वीडियो बिहार की बेटियों की सुरक्षा के विषय में है. बोलने वाली महिला खुद बिहार की रहने वाली है और अपने अनुभव साझा करती है कि बिहार से आने वाली लड़कियों के लिए सुरक्षा महत्त्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि अगर किसी लड़की को कहीं भी असहजता महसूस होती है या कोई अपराध होता है, तो 24 घंटे के अंदर अपराधी गिरफ्तार कर लिए जाते हैं. वे खुद भी एक लड़की होने के नाते यह सुनिश्चित करना चाहती हैं कि सभी लड़कियाँ सुरक्षित रहें.
Maithili Thakur emotional Video: जयपुर के सुप्रसिद्ध आराध्य देव गोविंददेवजी मंदिर में एक बेहद भावुक दृश्य देखने को मिला. सुप्रसिद्ध लोक गायिका और बिहार के दरभंगा (अलीनगर) से विधायक मैथिली ठाकुर भगवान के दरबार में दर्शन करने पहुंचीं, जहां भक्तों की भक्ति और भजनों की गूंज सुनकर वे अपने आंसू नहीं रोक पाईं.
आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर पर विधानसभा में उनके बयान को लेकर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए उनके फोटो को साझा करते हुए कहा कि कुछ लोग विधायक बनते ही यह गलत धारणा पाल लेते हैं कि उन्हें राजनीति का पूर्ण ज्ञान हो गया है. इस बयान से राजनीतिक हलकों में चर्चा बढ़ गई है.
बिहार विधानसभा में बोलते हुए गुरुवार को अलीनगर से पहली बार विधायक बनीं मैथिली ठाकुर ने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के अपने छोटे बेटे के प्रति स्नेह की तुलना महाभारत के धृतराष्ट्र और दुर्योधन से की थी.
बिहार में पहली बार बीजेपी से विधायक बनीं मैथिली ठाकुर ने अपनी सरकार के स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोल दी है. उन्होंने विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री के गलत जवाबों को सार्वजनिक किया है। अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के अस्पताल की इमारतें बहुत ही जर्जर हालत में हैं, जिसे उन्होंने खुद जांचकर साबित किया है. ताराडीह प्रखंड के अस्पताल की पड़ताल में भी उनकी बातों को सही पाया गया है। यह खुलासा बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की जरूरत को दर्शाता है और मरीजों की बेहतर सुविधा हेतु कदम उठाने की मांग बढ़ाता है। मैथिली ठाकुर की यह पहल स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है।
बिहार में दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने सदन में इलाके के अस्पताल की जर्जर हालत और MBBS डॉक्टरों की गैरमौजूदगी का मुद्दा उठाया और सरकार के जवाब को खारिज किया है. सरकार ने भवन को ठीक बताते हुए सिर्फ मरम्मत की जरूरत बताई, लेकिन आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट में तस्वीर कुछ और ही दिखी.
बिहार में विधायक मैथिली ठाकुर ने स्वास्थ्य विभाग के दावों की वास्तविकता को सामने लाकर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में गंभीर कमियों को उजागर किया है. अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के अस्पताल की जर्जर इमारतों का निरीक्षण करने पर मैली हालत और खराब संरचना का पता चला है. देखें रिपोर्ट.
मैथिली ठाकुर का बिहार विधानसभा का वक्तव्य जबरदस्त चर्चा में है. स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर जिस विनम्रता और बेबाकी से उन्होंने अपनी बात रखी, उसने स्वास्थ्य मंत्री को भी सोचने पर मजबूर कर दिया.
बिहार विधानसभा में अलीनगर विधायक और गायिका मैथिली ठाकुर ने अपने क्षेत्र के अस्पताल की बदहाली पर गंभीर बहस छेड़ी. उन्होंने सरकार के लिखित जवाब को खारिज करते हुए कहा कि कागजों पर सब ठीक बताया जा रहा है, लेकिन धरातल पर अस्पताल पूरी तरह जर्जर है. एक छोटे कमरे में सारी व्यवस्था सिमटी हुई है.
बिहार विधानसभा में अलीनगर विधायक और गायिका मैथिली ठाकुर ने अपने क्षेत्र के अस्पताल की बदहाली का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया. उन्होंने सरकार के लिखित जवाब पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कागजों पर स्थिति ठीक बताई जा रही है, जबकि जमीनी हकीकत इससे अलग है
बीजेपी नेता मैथिली ठाकुर ने बिहार बजट सेशन का अनुभव शेयर करते हुए बताया कि बिहार ने कई वर्षों में किस प्रकार विकास किया है एवं वर्तमान में क्या सुधार हुए हैं. बजट सत्र में नए अनुभव भी साझा किए गए जहाँ पहली बार कई नए सदस्य शामिल हुए. उन्हें वर्किंग डे पर उपस्थिति जरूरी समझाई गयी और प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया गया.
मुंबई महानगरपालिका चुनाव में सभी राजनीतिक दल उत्तर भारतीय और मराठी वोटरों को आकर्षित करने में लगे हुए हैं. महायुति ने प्रचार के लिए प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर को लिया है, जिन्होंने हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में गीत गाकर मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाई है. देखिए.
बिहार विधानसभा चुनावों में बंपर जीत के बाद बिहार विधानसभा का 18वां सत्र शुरु हो गया है. जिसमें 243 विधायकों ने शपथ ली. उनमें से एक है बीजेपी की सबसे कम उम्र की विधायक मैथिली ठाकुर ने भी शपथ ली. इस बीच मैथिली की मधुबनी पेंटिंग से बनी पीली साड़ी ने काफी सुर्खिया बटोरी.