scorecardresearch
 
Advertisement

यूपी MLC चुनाव नतीजे: सपा ने बढ़ाई ताकत, BJP में शुरू हुआ मंथन

यूपी MLC चुनाव नतीजे: सपा ने बढ़ाई ताकत, BJP में शुरू हुआ मंथन

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है. अखिलेश यादव की दूरगामी रणनीति के चलते समाजवादी पार्टी ने इन चुनावों में अपनी सीटें 3 से बढ़ाकर 5 कर ली हैं. सपा ने इस चुनाव की तैयारी 2023 से ही शुरू कर दी थी और करीब ढाई साल पहले ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी थी. जमीनी स्तर पर मतदाताओं को जोड़ने के लिए त्रिस्तरीय योजना बनाई गई थी, जिसमें पार्टी के मौजूदा और पूर्व सांसदों-विधायकों की बड़ी टीम को मैदान में उतारा गया था. चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया था.

Advertisement
Advertisement