scorecardresearch
 

होटल में ऊंची आवाज में बातचीत पड़ी महंगी, डिनर के बाद लाठी-डंडों से हमला- CCTV

जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र में एक होटल में ऊंची आवाज में बात करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. शराब के नशे में हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष अपने साथियों को बुलाकर लौटा और दो युवकों पर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला कर दिया. हमलावरों ने होटल में तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी कई कारों के शीशे भी तोड़ दिए.

Advertisement
X
मारपीट से मची दहशत. (Photo: Screengrabs)
मारपीट से मची दहशत. (Photo: Screengrabs)

जयपुर में होटल के अंदर जोर-जोर से बात करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. यहां शराब के नशे में हुई कहासुनी इतनी बढ़ी कि होटल से बाहर निकलते ही एक पक्ष ने अपने साथियों को बुलाकर दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया. लात-घूंसों के साथ लाठी-डंडे से दो युवकों की जमकर पिटाई कर उन्हें लहूलुहान कर दिया.

घटना श्याम नगर थाना क्षेत्र में बीते शनिवार रात एक होटल की है, जहां रवि नाम का एक युवक अपने दोस्तों के साथ खाना खाने आया था. बिल चुकाकर बाहर निकलते समय होटल में मौजूद कुछ युवकों से कहासुनी हो गई. आरोप है कि रात करीब 11 बजे विवाद बढ़ने पर हमलावर अपने साथियों को लेकर लौटे और दोस्तों पर बेरहमी से लाठी-डंडों से हमला कर दिया. मारपीट इतनी बर्बर थी कि कई युवकों के शरीर से खून बहने लगा और होटल में अफरा-तफरी मच गई.

बाहर खड़ी कारों के शीशे भी तोड़ दिए हमलावार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने होटल में जमकर तोड़फोड़ की. जाते-जाते बदमाशों ने होटल के बाहर खड़ी कई कारों के शीशे भी तोड़ दिए. पूरी वारदात होटल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है. श्याम नगर थाना पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में होटल-बार में ऊंची आवाज में बात करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद सामने आया है.

Advertisement

पुलिस पहले मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवा चुकी थी, लेकिन उसके जाने के बाद फिर से झगड़ा शुरू हो गया. अब CCTV फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement