scorecardresearch
 

6 साल बाद पता चला- बच्चे का हुआ था मर्डर... अब दिल्ली मुंबई-एक्सप्रेस-वे पर खुदाई, लाश खोजना बड़ा चैलेंज

राजस्थान के दौसा में छह साल पहले लापता हुए बच्चे के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है, उसकी हत्या कर दी गई थी. आरोपी की निशानदेही पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के आसपास लगातार खुदाई जारी है, लेकिन अब तक शव नहीं मिल सका है. पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है.

Advertisement
X
हाइवे के किनारे चल रही खुदाई. (Photo: Screengrab)
हाइवे के किनारे चल रही खुदाई. (Photo: Screengrab)

राजस्थान में दौसा जिले में छह साल बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जो बच्चा रहस्यमय तरीके से लापता हुआ था, उसकी हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है. अब इसके बाद पुलिस उसके शव की तलाश में जुटी है. लेकिन सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इतने लंबे समय बाद भी शव का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

पुलिस और प्रशासन की टीम पिछले दो दिनों से लगातार खुदाई कर रही हैं. 24 फरवरी को करीब साढ़े तीन घंटे तक जेसीबी से खुदाई की गई, वहीं 25 फरवरी को भी अभियान जारी रहा. यह खुदाई दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के आसपास और संभावित स्थानों पर की जा रही है, जहां आरोपी की निशानदेही पर शव दबाए जाने की आशंका जताई गई है. करीब 250 फीट के दायरे में खुदाई हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है.

dausa prince murder delhi mumbai expressway digging body search

मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चे के परिजन मौजूद हैं, जो बेटे के मिलने की उम्मीद में यहां जुटे हैं. मृतक के पिता ने बताया कि जैसे ही उन्हें 21 फरवरी को दुबई में खुदाई की जानकारी मिली, वे तुरंत भारत लौट आए. उन्होंने कहा कि पिछले छह साल से वे अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. अब उन्हें उम्मीद है कि जल्द सच सामने आएगा.

Advertisement

परिवार का दर्द भी इस मामले में साफ झलकता है. पिता के अनुसार, बेटे की तलाश में अब तक करीब 10 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं और वे लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला. 

यह भी पढ़ें: लखनऊ कांड: पिता की हत्या के बाद फोन पर दोस्त से सबसे पहले मांगी थी मदद, भाई-बहन दोनों का इंस्टा अकाउंट लॉक

जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों कृष्णा और अनिल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस का मानना है कि आरोपी ने बच्चे की हत्या कर शव को कहीं छिपा दिया, जिसे अब तलाशा जा रहा है.

dausa prince murder delhi mumbai expressway digging body search

इस केस में पहले भी न्याय के लिए प्रयास किए गए थे. वर्ष 2021 में परिवार की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद मामले ने फिर गति पकड़ी. अब उसी कड़ी में प्रशासन ने संदिग्ध जगहों पर खुदाई शुरू करवाई है.

सुरक्षा के लिहाज से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और परिजनों के घर के बाहर भी निगरानी रखी जा रही है. वहीं एक्सप्रेसवे के नीचे खुदाई की संभावना को देखते हुए संबंधित एजेंसियों को भी सूचना दी गई है.

Advertisement

फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती है- छह साल पुराने इस मर्डर केस में शव की बरामदगी... जांच आगे बढ़ रही है, लेकिन हर गुजरता दिन इस केस को और जटिल बनाता जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement