scorecardresearch
 

दोस्त की बहन का बनाया अश्वील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर किया कई बार रेप

दौसा में अपने ही दोस्त की नाबालिग बहन से कई बार रेप करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसने पहले लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उससे रेप किया. उसके अश्लील फोटो खींचे और वीडियो बनाया. बाद में फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार लड़की से रेप किया.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

राजस्थान के दौसा में पुलिस ने नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी गोपाल महावर दुडकी गांव का रहने वाला है. पुलिस ने केस दर्ज करने के महज 60 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसके लिए पुलिस को कई जगहों पर दबिश देनी पड़ी.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी गोपाल पहले से ही नाबालिग लड़की को पसंद करता था. उसे प्यार के जाल में फंसाने के लिए पहले गोपाल ने लड़की के भाई से दोस्ती की. दोस्ती हुई तो गोपाल का उन लोगों के घर आना-जाना शुरू हो गया. इसी बीच उसने दोस्त की नाबालिग बहन से भी बातचीत शुरू की और उसे प्यार के झांसे में ले लिया.

ये भी पढ़ें: 10वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर रेप का प्रयास, पीड़िता के दोस्त के खिलाफ केस दर्ज

एक दिन जब लड़ती घर पर अकेली थी तो गोपाल उससे मिलने आ पहुंचा. यहां उसने लड़की से दुष्कर्म किया. इस दौरान उसने लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया और कई फोटो भी ले लिए. बाद में फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार लड़की से रेप किया. 9 जनवरी की रात को दोबारा से आरोपी उसके घर आया. डरा-धमका कर अपने साथ कहीं ले गया और रेप किया. लेकिन इस बार लड़की ने परिजनों को आपबीती बता दी.

Advertisement

ये भी पढ़ें: ट्रेन में अश्लील कमेंट, ऑटो में रेप की धमकी और... 4 लड़कों ने युवती के साथ की घिनौनी हरकत

12 जनवरी को परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कोलवा थाने में मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की. दौसा के अलावा अन्य जिलों में भी उसकी तलाश की गई. जिसके बाद पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement