अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावा विवाद में जांच चल रही है. रोज नए दावे चढ़ावा चोरी के आ रहे हैं. इस बीच उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम से चढ़ावा चोरी का मामला आ गया. जहां मुख्यमंत्री के निर्देश ना केवल हाई लेवल कमेटी बनी. बल्कि बदरीनाथ-केदारनाथ टेंपल कमेटी के निजी सचिव को निलंबित कर दिया गया है. तीसरी खबर मध्य प्रदेश में नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर से आई है.