अहमदाबाद विमान हादसे को एक साल पूरा होने के बाद भी कई पीड़ित परिवार न्याय और स्पष्ट जवाबों का इंतजार कर रहे हैं. हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों का कहना है कि मुआवजे और जांच प्रक्रिया को लेकर अब भी कई सवाल अनसुलझे हुए हैं. परिवारों की नजरें ब्लैक बॉक्स रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है. परिजनों ने मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग दोहराई है.