scorecardresearch
 

घर की तलाश कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी, इस राज्य में जल्द बनेंगे तीन लाख नए मकान

घर का सपना देख रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ग्रामीण आवास योजना को 2029 तक बढ़ाने और 2.91 लाख अतिरिक्त मकान बनाने का ऐलान किया है.

Advertisement
X
मोहन चरण माझी ने ग्रामीण आवास योजना में बदलाव किए हैं (Photo-File)
मोहन चरण माझी ने ग्रामीण आवास योजना में बदलाव किए हैं (Photo-File)

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य की ग्रामीण आवास योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने इस योजना की अवधि को दो साल बढ़ाने का फैसला किया है. इसके तहत 2.91 लाख मकानों का निर्माण किया जाएगा.

हालांकि अवधी बढ़ाने के बाद भी अंत्योदय गृह योजना की कुल लागत 7,550 करोड़ रुपये ही रहेगी. इसके साथ ही मकानों की मरम्मत के लिए पहले से तय किए गए 3,500 करोड़ रुपये अब नए मकानों के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को इस योजना कि जानकारी दी.

सरकार ने तय समय के भीतर मकान का निर्माण पूरा करने वाले लाभार्थियों के लिए प्रोत्साहन राशि में भी बदलाव किया है . नए दिशानिर्देशों के तहत पांच महीने में मकान पूरा करने वाले लाभार्थियों को 35,000 रुपये और सात महीने में निर्माण पूरा करने वालों को 20,000 रुपये मिलेंगे. इससे पहले चार महीने में मकान बनाने पर 20,000 रुपये और छह महीने में 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती थी.

यह भी पढ़ें: बरसात में टपकती थी छत, PM आवास योजना ने दिया पक्का घर... ललितपुर की बबीता की कहानी

Advertisement

नए लाभार्थियों की पहचान के लिए सर्वे के निर्देश.

जानकारी के मुताबिक, पंचायती राज और पेयजल विभाग को जल्द से जल्द सर्वे करने और योजना के लिए नए लाभार्थियों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं. इस योजना का शुरुआती लक्ष्य था पांच लाख परिवारों को मकान देना. इनमें मुख्य रूप से ऐसे गरीब और बेसहारा परिवार शामिल थे, जो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सहायता पाने के योग्य नहीं थे.

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि ओडिशा में सभी को आवास देने का लक्ष्य जल्द ही हासिल किया जाएगा. योजना की अवधि 2029 तक बढ़ाने, अतिरिक्त 2.91 लाख मकान बनाने और समय पर निर्माण पूरा करने वालों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने का फैसला इसी कदम का हिस्सा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement