scorecardresearch
 

ओडिशा में ट्रक ने कार और कई मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, महिला की मौत, गुस्साए लोगों ने किया हाईवे जाम, VIDEO

ओडिशा के गंजाम जिले में चामाखंडी चौक के एक ट्रक ने कार और कई मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी. हादसे में एक महिला की मौत हो गई. वहीं 7 से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है. हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
X
ट्रक ने कई कार और बाइकों को टक्कर मार दी. (Photo-ITG)
ट्रक ने कई कार और बाइकों को टक्कर मार दी. (Photo-ITG)

ओडिशा के गंजाम जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. दरअसल, यहां एक कार, ट्रक और कई बाइकों के बीच चेन टक्कर हो गई. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई. वहीं, 7 से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चामाखंडी चौक के पास हुआ. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.

एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क कई बाइकों को टक्कर मार दी. इसके बाद दूसरी लेन की ओर जा रही कार को भी टक्कर मार दी. हादसे में 8 लोग घायल हो गए है. वहीं एक महिला की मौके पर मौत हो गई.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की. पुलिस और लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे के बाद इलाके में कुछ समय तक तनाव का माहौल रहा.

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने किया हाईवे जाम

महिला की मौत और कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद स्थानीय लोग नाराज हो गए. उन्होंने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इलाके में लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की.

Advertisement

लोगों का प्रदर्शन शुरू होने के बाद हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही रुक गई. सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए. इससे यात्रियों और दूसरे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई. हाईवे पर ट्रैफिक बाधित होने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ा.

सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों ने उठाए सवाल

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चामाखंडी चौक के पास सड़क सुरक्षा के इंतजामों पर चिंता जताई. उन्होंने मांग कि इस इलाके में बार-बार होने वाले हादसों को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं. हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक तनाव बना रहा.

स्थानीय लोग सड़क पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने की मांग कर रहे थे. उनका कहना था कि हादसों को रोकने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि आगे ऐसी घटनाओं में लोगों की जान न जाए. फिलहाल, इस हादसे में एक महिला की मौत और 7 से 8 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है. हादसे के बाद हाईवे पर जाम के चलते यातायात प्रभावित रहा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement