बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई. हादसे में सुरक्षित बचाए गए बच्चों ने बताया कि नाव में छेद होने से पानी भरने लगा और देखते ही देखते नाव पलट गई. किसी बच्चे को उसके दादाजी ने बचाया, तो किसी की जान अनजान लोगों ने बचाई. बिहार सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये और केंद्र ने 2 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है