scorecardresearch
 

रेप से बचने को जंगल की तरफ भागी महिला भटकी, पुलिस ने ड्रोन्स की मदद से बचाया

भुवनेश्वर के पास रतनपुर रिजर्व फॉरेस्ट में दुष्कर्म के प्रयास से बचने के लिए भागी एक महिला जंगल में रास्ता भटक गई. पुलिस ने ड्रोन, फ्लेयर गन और रॉकेट आतिशबाजी की मदद से उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
X
भुनेश्वर में महिला से रेप करने की कोशिश(Photo: representational image)
भुनेश्वर में महिला से रेप करने की कोशिश(Photo: representational image)

ओडिशा पुलिस ने रविवार (19 जुलाई) को भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में स्थित एक रिजर्व फॉरेस्ट से एक महिला का ड्रोन, फ्लेयर गन और रॉकेट आतिशबाजी की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू किया.अधिकारियों के मुताबिक, महिला दुष्कर्म के प्रयास से बचने के लिए जंगल में भाग गई थी और वहां रास्ता भटक गई थी.

पुलिस के अनुसार, महिला ने खुर्दा बस स्टैंड से एक मोटरसाइकिल पर लिफ्ट ली थी.आरोप है कि बाइक सवार उसे कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के इरादे से रतनपुर रिजर्व फॉरेस्ट की ओर ले गया.

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश की,लेकिन उसने विरोध किया,आरोपी से संघर्ष किया और वहां से भागकर जंगल में चली गई. इस दौरान वह जंगल में रास्ता भटक गई. इसके बाद महिला ने अपने मोबाइल फोन से पुलिस को कॉल कर मदद मांगी. सूचना मिलते ही एसीपी (जोन-III) के नेतृत्व में इंफोवैली, जटानी और खंडागिरी पुलिस थानों के करीब 50 पुलिसकर्मियों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

महिला के मोबाइल फोन की GPS लोकेशन बंद होने के कारण पुलिस ने उसकी तलाश के लिए ड्रोन, फ्लेयर गन और रॉकेट आतिशबाजी का इस्तेमाल किया. इनकी मदद से महिला पुलिस की लोकेशन पहचान सकी और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

Advertisement

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि शुरुआत में महिला मामला दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन काउंसलिंग के बाद उसने शिकायत दर्ज कराने के लिए सहमति दे दी. इसके बाद इंफोवैली पुलिस थाने में दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है. मामले की आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement