scorecardresearch
 

हाथी पर सवार होकर पहुंचे इंजीनियर साहब... सरकारी दफ्तर में मनाया राजसी जन्मदिन, नोटों की गड्डियों जैसा केक काटा

उज्जैन में बिजली विभाग के सहायक यंत्री रविकांत मालवीय का जन्मदिन का अंदाज इन दिनों सुर्खियों में है. रविवार के दिन बंद रहने वाले बिजली विभाग के कार्यालय को खास तौर पर खुलवाया गया, जहां यंत्री साहब हाथी पर सवार होकर 'राजा बाबू' की तरह पहुंचे.

Advertisement
X
Ujjain Electricity Department Assistant Engineer
Ujjain Electricity Department Assistant Engineer

मध्य प्रदेश के उज्जैन में शासकीय नियमों और दफ्तर के अनुशासन को ताक पर रखकर जन्मदिन मनाने का एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (बिजली विभाग) के सहायक यंत्री यानी Assistant Engineer रविकांत मालवीय का जन्मदिन समारोह शहर में भारी चर्चा का विषय बन गया है.

असिस्टेंट इंजीनियर साहब का यह जश्न किसी आम पार्टी की तरह नहीं, बल्कि बिल्कुल 'राजा-महाराजा' वाले अंदाज में मनाया गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय गलियारों में हड़कंप मच गया है. 

हाथी पर सवार होकर दफ्तर में एंट्री

रविकांत मालवीय ने रविवार को शासकीय अवकाश होने के बावजूद बिजली विभाग का कार्यालय खुलवाया. इसके बाद वे राजसी ठाट-बाट के साथ ढोल-धमाकों के बीच हाथी पर सवार होकर दफ्तर परिसर पहुंचे. देखें VIDEO:- 

ढोल-धमाकों के साथ काटा केक

कार्यालय परिसर में प्रवेश करते ही उनके इष्ट-मित्रों और परिचितों ने ढोल की थाप पर दफ्तर के बाहर जमकर डांस किया और उनका भव्य स्वागत किया. इसके बाद दफ्तर के भीतर नोटों की गड्डियों के आकार में तैयार किया गया विशेष केक काटा गया और जश्न मनाया गया. देखें VIDEO:- 

Advertisement

गरिमा पर उठे सवाल

शासकीय कार्यालय में इस तरह राजसी जश्न मनाए जाने और ढोल-धमाके व हाथी की एंट्री से विभागीय व्यवस्था और नियमों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. क्या रविवार के दिन बंद रहने वाले सरकारी कार्यालय को खुलवाने के लिए किसी सक्षम अधिकारी से पूर्व अनुमति ली गई थी? क्या किसी शासकीय कार्यालय का उपयोग इस तरह के निजी आयोजनों के लिए किया जाना उचित है?

SE बोले- जारी किया जा रहा है नोटिस

मामले को तूल पकड़ता देख विभाग के सीनियर अधिकारी सख्त नजर आ रहे हैं. अधीक्षण यंत्री (SE) विनोद कुमार मालवीय ने स्पष्ट किया कि यह कृत्य शासकीय कार्यालय की गरिमा और अनुशासन के बिल्कुल विपरीत है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए संबंधित असिस्टेंट इंजीनियर रविकांत मालवीय के खिलाफ नोटिस जारी किया जा रहा है और मामले की जांच की जाएगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement