scorecardresearch
 

आखिरी रात और आखिरी बात...ट्विशा शर्मा केस में अब भी चाहिए इन 7 सवालों के जवाब

भोपाल की 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा की मौत का मामला हर दिन नए मोड़ ले रहा है। सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड, चैट्स और परिवार के आरोपों के बीच यह केस कई अनसुलझे सवालों में उलझ गया है। पति फरार है, सास को अग्रिम जमानत मिल चुकी है और अब जांच के बीच सात ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब पूरे मामले की दिशा तय कर सकते हैं.

Advertisement
X
ट्विशा केस में अब भी चाहिए 7 सवालों के जवाब (Photo: itg)
ट्विशा केस में अब भी चाहिए 7 सवालों के जवाब (Photo: itg)

मध्यप्रदेश के भोपाल में 31 साल की ट्विशा शर्मा की मौत का मामला अब साधारण आत्महत्या के दायरे से कहीं आगे निकलता दिखाई दे रहा है. यह केस अब रहस्य, आरोपों और अनसुलझे सवालों से जुड़ी ऐसी कहानी बन गया है, जिसने लोगों को गहरे स्तर पर सोचने पर मजबूर कर दिया है. ट्विशा का शव पिछले नौ दिनों से सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है. परिजन अंतिम संस्कार करने से इनकार कर रहे हैं, क्योंकि उनका कहना है कि जब तक उन्हें न्याय का भरोसा नहीं मिलेगा, वे शव नहीं ले जाएंगे.

मामले में ट्विशा के पति समर्थ सिंह को फरार बताया जा रहा है, जबकि उनकी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को अदालत से अग्रिम जमानत मिल चुकी है. ऐसे में पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि इन परिस्थितियों में ट्विशा को न्याय कैसे मिलेगा और जांच आखिर किस दिशा में आगे बढ़ेगी.

 हर दिन नए खुलासे और नए सवाल खड़े रहे हैं. ट्विशा का परिवार इसे आत्महत्या मानने को तैयार नहीं है, जबकि पुलिस अब तक कई अहम पहलुओं पर साफ जवाब नहीं दे पाई है. वहीं, ट्विशा की मौत के बाद सामने आए वीडियो, चैट्स, कॉल डिटेल्स और घटनाक्रम ने इस केस को और ज्यादा रहस्यमय बना दिया है.

ऐसे में ट्विशा की मौत से जुड़े 7 बड़े सवाल हैं जिनके जवाब अब तक अनसुलझे हैं:

Advertisement

1. मौत से पहले आखिरी 60 मिनट में क्या हुआ?

सीसीटीवी फुटेज में ट्विशा को सीढ़ियों से ऊपर छत की ओर जाते देखा गया। लेकिन करीब एक घंटे बाद उसे बुरी हालत में नीचे लाया गया। सवाल यह है कि उस एक घंटे के दौरान आखिर क्या हुआ? उस वक्त घर में कौन-कौन मौजूद था और किसी ने मदद क्यों नहीं की?

2. आत्महत्या थी, तो तुरंत अस्पताल क्यों नहीं ले गए?

परिवार का आरोप है कि ट्विशा को काफी देर बाद अस्पताल पहुंचाया गया। सवाल उठ रहा है कि जब हालत गंभीर थी, तो फौरन मेडिकल मदद क्यों नहीं ली गई? क्या उस समय किसी चीज़ को छिपाने या संभालने की कोशिश हो रही थी?

3. क्या इशारा करते हैं मौत से पहले भेजे गए मैसेज?

ट्विशा ने मौत से कुछ दिन पहले अपनी मां को भेजे मैसेज में ससुराल वालों को लेकर नाराजगी जताई थी। उसने खुद को मानसिक रूप से परेशान बताया था। उसने कहा था कि' ये बहुत घटिया और निर्दयी लोग हैं, आप लोग मुझे आकर ले जाओ. समर्थ मुझसे पूछता है कि मेरे पेट में किसका बच्चा है.' ऐसे में सवाल है कि क्या वह लगातार किसी दबाव में थी?

4. सभी सबूत सुरक्षित हैं या नहीं?

Advertisement

परिवार लगातार आरोप लगा रहा है कि ट्विशा की मौत वाली जगह पर कई अहम सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका है। सवाल यह भी है कि पुलिस ने घटनास्थल को कितनी जल्दी सील किया और क्या हर एंगल से फॉरेंसिक जांच हुई?

5. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूरी तस्वीर साफ क्यों नहीं?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हैं। शरीर पर मिले निशान, चोटों की स्थिति और मौत का सही कारण अब भी बहस का विषय बना हुआ है। क्या मेडिकल रिपोर्ट पूरी सच्चाई बता पा रही है?

6. सिर्फ आत्महत्या का मामला है या कुछ और?

सबसे बड़ा सवाल यही है। क्या ट्विशा ने खुद जान दी, या परिस्थितियां उसे वहां तक ले गईं? या फिर कहानी में कोई ऐसा सच छिपा है, जो अभी सामने आना बाकी है?

7. ट्विशा की मौत के बाद गिरिबाला ने किसको किया कॉल

ट्विशा के परिवार ने बुधवार रात को करीब 46 नंबर सार्वजनिक किए और आरोप लगाया कि ट्विशा की मौत के बाद गिरिबाला सिंह ने इन नंबरों पर कई कॉल किए थे. सवाल यह है कि यह कौन लोग थे जिन्हें ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह कॉल कर रही थी और इसके पीछे की वजह क्या थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement