बीजेपी ने दिल्ली और अहमदाबाद में 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकाली. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अहमदाबाद में पदयात्रा कर कांग्रेस और ईवीएम पर उठाए जा रहे सवालों पर करारा हमला किया. उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बयानों की भी आलोचना की. वहीं दिल्ली में नितिन नवीन के नेतृत्व में लाल किले से टाउन हॉल तक पदयात्रा निकाली जा रही है, जिस पर कांग्रेस ने दोहरे मापदंड का आरोप लगाया है.