scorecardresearch
 

'मुझे घर ले चलो, मैं नर्क में हूं', मौत से 5 दिन पहले ट्विशा शर्मा ने मां को भेजा था मैसेज

नोएडा की 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा की मौत मामले में सामने आए व्हाट्सऐप चैट्स ने जांच को नया मोड़ दे दिया है. चैट्स में ट्विशा ने मां से ससुराल में मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न की शिकायत करते हुए मदद मांगी थी. वह दो महीने की गर्भवती थीं और मौत से पहले दोस्त को मैसेज किया था. परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए नई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Advertisement
X
12 मई को ट्विशा शर्मा मृत मिली थीं. Photo ITG
12 मई को ट्विशा शर्मा मृत मिली थीं. Photo ITG

नोएडा की रहने वाली 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है. 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली ट्विशा के व्हाट्सऐप चैट सामने आए हैं, जिससे मामले में नया मोड़ आ गया है. इन चैट्स में ट्विशा ने अपनी मां को कथित तौर पर पति समर्थ सिंह और उसके परिवार की ओर से किए जा रहे मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न की जानकारी दी थी.

इंडिया टुडे को विशेष रूप से मिले इन मैसेज के अनुसार, ट्विशा ने 7 मई को अपनी मां से कई बार मदद की गुहार लगाई थी. उसने लिखा था, 'यहां जिंदगी नर्क है, मुझे घर ले चलो'. 'मैं बहुत परेशान हूं... ये लोग बेहद घटिया हैं. ये मुझ पर शक करते हैं. समर्थ पूछता है कि मैं किसके बच्चे की मां बनने वाली हूं.'

ट्विशा ने अपनी मां से कहा था, 'यहां आओ और मुझे यहां से ले जाओ... ये लोग मुझे जीने नहीं देंगे.'ट्विशा ने घर के भीतर भावनात्मक प्रताड़ना का भी आरोप लगाया था. उसने कहा था, 'ये लोग बहुत क्रूर हैं. समर्थ मुझसे ठीक से बात तक नहीं करता.'

नोएडा की रहने वाली थी ट्विशा
ट्विशा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं. उनकी शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी, जिसके बाद वह भोपाल चली गई थीं. 12 मई को वह अपने घर में फंदे से लटकी मिलीं. हालांकि, उनके परिवार ने आत्महत्या की थ्योरी को खारिज करते हुए हत्या का आरोप लगाया है. परिवार ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं और AIIMS, दिल्ली में नए सिरे से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है.

Advertisement

दो महीने की प्रेग्नेंट थीं ट्विशा
मामले में एक और अहम खुलासा ट्विशा की आखिरी इंस्टाग्राम चैट से हुआ है. मौत से पहले अपनी दोस्त मीनाक्षी से बातचीत में ट्विशा ने लिखा था, 'मैं फंस गई हूं... बस तू मत फंसना. ज्यादा बात नहीं कर सकती, सही समय आने पर फोन करूंगी.' मीनाक्षी ने जवाब दिया था, 'मैं तुम्हारे लिए चिंतित हूं, मैं तुम्हारे साथ हूं.' लेकिन वह कॉल कभी नहीं आया. अगले ही दिन ट्विशा मृत मिलीं. उस समय वह करीब दो महीने की गर्भवती थीं.

सास ने नशे की आदी होने का लगाया आरोप
ट्विशा की मां ने आरोपी परिवार के दावों पर जवाब देते हुए कहा, 'हमारी बेटी अब नहीं रही, इसलिए कुछ भी बोल दो?' वहीं सास गिरीबाला सिंह ने आरोप लगाया है कि ट्विशा नशे की आदी थीं और उन्हें मूड स्विंग की समस्या थी.

पति पर ड्रग्स लेने का आरोप
ट्विशा के चचेरे भाई आशीष शर्मा ने दावा किया कि परिवार को पहले ही समर्थ सिंह के बारे में नशा करने के आरोपों की जानकारी मिली थी. उन्होंने कहा कि ट्विशा ने बताया था कि गर्भावस्था के दौरान उससे पूछा गया, 'ये बच्चा किसका है?' साथ ही उसने अपने पिता से कहा था, 'ये ड्रग्स लेता है.'

Advertisement

इस मामले को लेकर ट्विशा के परिवार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास के बाहर प्रदर्शन किया है और अदालत की निगरानी में जांच की मांग की है. फिलहाल एक विशेष जांच दल मामले की जांच कर रहा है. समर्थ सिंह और उसकी मां गिरीबाला सिंह रिटायर जज हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है. परिवार का आरोप है कि प्रभावशाली होने के कारण जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है.

परिवार का कहना है कि सामने आए चैट और आखिरी मैसेज साफ दिखाते हैं कि ट्विशा मदद मांग रही थीं और भोपाल छोड़ना चाहती थीं, लेकिन उनकी पुकार अनसुनी रह गई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement