scorecardresearch
 

Indore: '4 बजे के बाद पुलिस खेलेगी लठ्ठमार होली...', महिला सब इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल 

कानून की एक छात्रा ने पुलिसकर्मी के वायरल वीडियो के आधार पर सरकार और निर्वाचन आयोग से शिकायत करते हुए ट्वीट किया है. छात्रा ने महिला सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इस मामले में एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शिकायत मिली है. हमने जांच के आदेश दे दिए हैं. इसके लिए नोटिस भी जारी किया गया है. 

Advertisement
X
एनाउंसमेंट करतीं लसूड़िया थाने की सब इंस्पेक्टर खुशबू परमार. मामले की जानकारी देते एडिशनल डीएसपी (दाएं).
एनाउंसमेंट करतीं लसूड़िया थाने की सब इंस्पेक्टर खुशबू परमार. मामले की जानकारी देते एडिशनल डीएसपी (दाएं).

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक महिला सब इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह लोगों को समझाते हुए कह  रही हैं कि शाम 4 बजे तक होली खेलकर लोग अपने घर चले जाएं. वर्ना पुलिस की तरफ से लठ्ठमार होली का आयोजन किया जाएगा. 

वीडियो सामने आने के बाद विधि छात्रा ने मुख्यमंत्री, चुनाव आयोग को ट्वीट किया है. छात्रा ने लेडी सब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की है. प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की महिला सब इंस्पेक्टर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ें- Ujjain: महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी आग के बाद सख्ती, रंगपंचमी से पहले प्रशासन ने लिया ये बड़ा फैसला

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है मामला 

बताते चलें कि मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है. यहां पदस्थ लेडी सब इंस्पेक्टर खुशबू परमार अनाउंसमेंट कर लोगों को समझा रही हैं कि वो होली खेलकर शाम 4 बजे तक घर चले जाएं. वर्ना इसके बाद पुलिस की तरफ से लठ्ठमार होली खेली जाएगी. 

कल 25 मार्च को पूरे देश में होली धूमधाम से मनाई जा रही थी. इस दौरान खुशबू परमार लोगों को शाम के पहले घर पहुंचने का निर्देश दे रही थीं. इसका वीडियो सामने आने के बाद कानून की एक छात्रा ने निर्वाचन आयोग और सरकार से महिला सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

Advertisement

एडिशनल डीसीपी ने दिए जांच के आदेश 

इस मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि पुलिसकर्मी के वारयल वीडियो की शिकायत मिली थी. हमने जांच के आदेश दे दिए हैं. मामला होली के दिन का है. इसके लिए नोटिस भी जारी किया गया है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement