scorecardresearch
 

दिग्विजय ने धीरेंद्र शास्त्री को कहा 'मूर्ख', भाई बोले- बहिष्कार करो; बेटे जयवर्धन कर चुके हैं बाबा को आमंत्रित

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर राघौगढ़ राजपरिवार में अलग-अलग राय सामने आई है. दिग्विजय सिंह ने उन्हें 'मूर्ख' कहा, लक्ष्मण सिंह ने बहिष्कार की अपील की, जबकि जयवर्धन सिंह परिवार के साथ उनके अनुयायी बताए जाते हैं.

Advertisement
X
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे दिग्विजय सिंह का बयान.(Photo:ITG)
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे दिग्विजय सिंह का बयान.(Photo:ITG)

कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर विवाद के बीच राघौगढ़ राजपरिवार के भीतर अलग-अलग राय सामने आई है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री पर तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें 'मूर्ख' कहा है. वहीं, उनके छोटे भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने कथावाचक के बहिष्कार की अपील की है. दूसरी ओर, दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह और उनका परिवार धीरेंद्र शास्त्री के अनुयायी बताए जाते हैं.

दिग्विजय सिंह इन दिनों 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' निकाल रहे हैं. इसी दौरान उनसे कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने शास्त्री को 'मूर्ख' बताते हुए कहा कि वह कब से बाबा बन गए.

दिग्विजय सिंह के साथ मौजूद कंप्यूटर बाबा ने भी इस मुद्दे पर टिप्पणी की. उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को 'राजनीतिक बाबा' बताया और कहा कि उन पर टिप्पणी करने से क्या होगा.

सत्य स्वाभिमान यात्रा में दिग्विजय के साथ कंप्यूटर बाबा और बेटा जयवर्धन.

लक्ष्मण सिंह ने की बहिष्कार की अपील

दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने भी धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मोर्चा खोला है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर कथावाचक के बहिष्कार की अपील की है.

जयवर्धन सिंह परिवार के साथ हैं अनुयायी

दिग्विजय सिंह और लक्ष्मण सिंह के रुख से अलग जयवर्धन सिंह धीरेंद्र शास्त्री के अनुयायी बताए जाते हैं. उनकी पत्नी और बेटा भी कथावाचक के अनुयायी हैं. कुछ समय पहले जयवर्धन सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री को राघौगढ़ किले में आमंत्रित किया था. इस दौरान धार्मिक आयोजन भी कराया गया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement