scorecardresearch
 

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 13वीं गिरफ्तारी, हरियाणा से 22 वर्षीय महिला अरेस्ट

मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के करनाल से 22 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 13 हो गई है. इससे पहले पुलिस राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा से 12 आरोपियों को पकड़ चुकी है.

Advertisement
X
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी. (Photo: Instagram/@tigerjackieshroff)
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी. (Photo: Instagram/@tigerjackieshroff)

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस बार हरियाणा के करनाल जिले से 22 साल की एक महिला को पकड़ा गया है. पुलिस के मुताबिक, महिला इस वारदात को अंजाम देने वाले संगठित गिरोह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल थी. इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में अब तक कुल 13 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.

क्राइम ब्रांच ने जांच के दौरान पहले राजस्थान के कोटा, दिल्ली और हरियाणा के सोनीपत से कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए 27 अक्टूबर 2026 को इसमें महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA), 1999 की धाराएं भी जोड़ दी गईं.

 जांच में क्राइम ब्रांच को पता चला कि हरियाणा की एक महिला भी इस संगठित गिरोह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल थी. इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने हरियाणा पुलिस की मदद से 1 नवंबर 2026 को करनाल जिले में उसे हिरासत में लिया और गिरफ्तार कर लिया.इस गिरफ्तारी के बाद मामले में पकड़े गए आरोपियों की कुल संख्या 13 हो गई है. फिलहाल मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की आगे की जांच कर रही है.

18 अक्टूबर को हुआ था हमला

Advertisement

18 अक्टूबर 2026 की शाम मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर कई राउंड फायरिंग की गई थी. इस घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए थे. उनके पिता जैकी श्रॉफ की टीम ने भी बताया था कि टाइगर सुरक्षित हैं. पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के दौरान अभिनेता के ड्राइवर और एक राहगीर को चोटें आई थीं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए 12 विशेष टीमें बनाई थीं और इलाके के CCTV फुटेज की मदद से जांच शुरू की थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement